चाहिए 'बुलेटप्रूफ' इंजन वाली कार? ₹12 लाख के बजट में ये 5 गाड़ियां हैं शानदार ऑप्शन; देख लीजिए पूरी लिस्ट

Mar 14, 2026 10:45 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

नई कार खरीदते समय ग्राहक अक्सर फीचर्स, टचस्क्रीन और सनरूफ के चक्कर में गाड़ी के सबसे जरूरी हिस्से यानी 'इंजन' को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक समझदार खरीदार वही है जो ऐसी गाड़ी चुने जिसका इंजन 'बुलेटप्रूफ' हो।

चाहिए 'बुलेटप्रूफ' इंजन वाली कार? ₹12 लाख के बजट में ये 5 गाड़ियां हैं शानदार ऑप्शन; देख लीजिए पूरी लिस्ट

नई कार खरीदते समय ग्राहक अक्सर फीचर्स, टचस्क्रीन और सनरूफ के चक्कर में गाड़ी के सबसे जरूरी हिस्से यानी 'इंजन' को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक समझदार खरीदार वही है जो ऐसी गाड़ी चुने जिसका इंजन 'बुलेटप्रूफ' हो। यानी जो सालों-साल बिना किसी बड़ी खराबी के चलता रहे। साथ ही जिसकी मेंटेनेंस का खर्च जेब पर भारी न पड़े। अगर आपका बजट 12 लाख रुपये तक है तो मार्केट में कुछ ऐसे चुनिंदा मॉडल्स मौजूद हैं जिनका इंजन अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है। एचटी ऑटो के अनुसार, आइए जानते हैं ऐसी ही 5 शानदार कारों के बारे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी ब्रेजा

मारुति की कारों को उनकी मजबूती के लिए जाना जाता है। बता दें कि मारुति ब्रेजा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसमें मिलने वाला 1.5-लीटर का K15C नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाकई एक 'वर्कहॉर्स' है। यह इंजन न केवल चलाने में स्मूथ है, बल्कि लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी बहुत भरोसेमंद माना जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसका मेंटेनेंस बहुत कम है और आपको सर्विसिंग के लिए भटकना नहीं पड़ता।

होंडा सिटी

जब बात इंजन की इंजीनियरिंग और रिफाइनमेंट की आती है तो होंडा के i-VTEC इंजन का कोई मुकाबला नहीं है। होंडा सिटी का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन अपनी क्लास में सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। इसे 'बुलेटप्रूफ' इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हाई-परफॉर्मेंस देने के बावजूद बहुत कम खराब होता है।

मारुति सुजुकी इग्निस

अगर आप शहर की भागदौड़ के लिए एक छोटी लेकिन बेहद मजबूत इंजन वाली कार ढूंढ रहे हैं तो मारुति इग्निस एक शानदार ऑप्शन है। इसमें मारुति का मशहूर 1.2-लीटर K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अपनी 'पेपी' परफॉर्मेंस और गजब की फ्यूल एफिशिएंसी (माइलेज) के लिए जाना जाता है। इग्निस चलाने में बहुत आसान है और इसका इंजन इतना रिलायबल है कि आप इसे बिना किसी हिचकिचाहट के रोजाना के कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

होंडा एलिवेट

होंडा की यह नई एसयूवी भी उसी भरोसेमंद 1.5-लीटर i-VTEC इंजन के साथ आती है जो होंडा सिटी में मिलता है। एसयूवी सेगमेंट में यह इंजन अपनी रिलायबिलिटी के कारण अलग पहचान बना रहा है। एलीवेट उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एक मस्कुलर एसयूवी तो चाहते हैं, लेकिन इंजन की खराबी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। यह इंजन सालों तक अपनी पावर और स्मूथनेस बरकरार रखता है। इससे रिसेल वैल्यू भी अच्छी मिलती है।

महिंद्रा बोलेरो नियो

अगर आपका चलना उबड़-खाबड़ रास्तों या छोटे शहरों में ज्यादा है, तो महिंद्रा बोलेरो नियो से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसका mHawk100 डीजल इंजन अपनी मजबूती के लिए 'लेवल-अलग' माना जाता है। यह इंजन कठिन से कठिन रास्तों को आसानी से पार कर लेता है और भारी लोड होने पर भी हार नहीं मानता। बोलेरो नियो को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें एक ऐसी गाड़ी चाहिए जो 'रफ एंड टफ' हो और जिसका इंजन दशकों तक साथ निभाए।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।