हुंडई क्रेटा की नींद उड़ाने आ रहीं ये धाकड़ SUV, लिस्ट में स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट और टेक्टॉन भी
हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट की बेस्ट SUV में से एक है। हालांकि, इस साल इस सेगमेंट में कई नई SUV आने वाली हैं, जो क्रेटा को तगड़ी चुनौती देने का दम रखती हैं। इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक, नई रेनो डस्टर और निसान टेक्टॉन जैसी SUV शामिल हैं।

हुंडई क्रेटा अपने सेगमेंट की बेस्ट SUV में से एक है। हालांकि, इस साल इस सेगमेंट में कई नई SUV आने वाली हैं, जो क्रेटा को तगड़ी चुनौती देने का दम रखती हैं। कंपनी इस चैलेंज को मान रही हैं और न्यू जेनरेशन क्रेटा पर काम कर रही है। यह क्रेटा इस साल के आखिर या साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। अगर आप नई क्रेटा का इंतजार नहीं कर सकते हैं, तो इस साल आने वाले इन एसयूवी को देख सकते हैं, जो मौजूदा क्रेटा को सीधा टक्कर देने वाली हैं। इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक, नई रेनो डस्टर और स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट और निसान टेक्टॉन जैसी SUV शामिल हैं।






Nissan Tekton
रेनो के बाद निसान भी डस्टर के अपने वर्जन को टेक्टॉन के नाम से इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी का एक्सटीरियर निसान पैट्रोल से इंस्पायर्ड होने की उम्मीद है। टेक्टॉन को आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकती है। यह डस्टर वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें करीब-करीब डस्टर वाले फीचर ही मिलेंगे। यह एसयूवी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन ऑप्शन में आएगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.93 - 20.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Skoda Kushaq Facelift
स्कोडा ने कुशाक फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह जल्द ही डीलरों के पास पहुंच जाएगी। एसयूवी में कई कॉस्मेटिक अपडेट जैसे नया फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट्स, फ्रंट बम्पर, नए अलॉय वील्स, रियर सीट मसाजर फंक्शन, कनेक्टिंग एलईडी बार के साथ नए डिजाइन के टेल लैंप, पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। कुशाक फेसलिफ्ट में 1.0 टीएसआई इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन पहले जैसा ही है। 1.5 टीएसआई इंजन अब केवल 7-स्पीड डीएसजी के साथ आता है। स्कोडा एसयूवी में कई सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स भी स्टैंडर्ड पर दे रहा है।
Mahindra Scorpio N
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को जल्द ही अपडेट मिलने वाला है। अपकमिंग फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और उम्मीद है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। फेसलिफ्ट में आपको नया फ्रंट ग्रिल, बंपर, एक बड़ी टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिल सकता है। एसयूवी में वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन ऑप्शन होंगे। फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो-N मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आएगी।
Renault Duster
रेनॉल्ट डस्टर की इंडियन मार्केट में रीएंट्री हो गई है। अब यह डीलर्स तक भी पहुंचनी शुरू हो गई है। इसमें जबर्दस्त एक्सटीरियर के साथ-साथ पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, लेवल 2 ADAS, सीट वेंटिलेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर-फोकस्ड बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई बेहतरीन फीचर शामिल हैं।
(Main Image: cardekho)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


