हो जाइए तैयार! भारतीय मार्केट में जल्द एंट्री की तैयारी कर रही हैं ये 3 सेडान कारें; जानिए क्या होंगे बदलाव
भारतीय सड़कों पर सेडान कारों का अपना एक अलग क्लास और रूतबा आज भी बरकरार है। होंडा, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों के लिए सेडान कारें आज भी उनके बिजनेस का एक बड़ा हिस्सा हैं।

एसयूवी सेगमेंट की हाई डिमांड के बाद भी भारतीय सड़कों पर सेडान कारों का अपना एक अलग क्लास और रूतबा आज भी बरकरार है। होंडा, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों के लिए सेडान कारें आज भी उनके बिजनेस का एक बड़ा हिस्सा हैं। यही वजह है कि ये तीनों दिग्गज कंपनियां इस साल अपनी पॉपुलर सेडान कारों के नए अवतार बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। अगर आप भी एक आरामदायक और स्टाइलिश सिडान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आने वाले कुछ महीने आपके लिए काफी अहम होने वाले हैं। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में एंट्री करने वाली 3 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग सेडान कारों के बारे में विस्तार से।






होंडा सिटी का नया अवतार
इस कड़ी में सबसे पहला नाम होंडा सिटी का है। होंडा अपनी सबसे कामयाब कार 'सिटी' का एक नया अपडेटेड मॉडल 22 मई को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि यह बिल्कुल नई जनरेशन वाली कार नहीं होगी, बल्कि मौजूदा मॉडल का ही एक नया 'फेसलिफ्ट' वर्जन होगा। कंपनी इसके लुक को ताजा करने के लिए बंपर, हेडलाइट्स और ग्रिल में कुछ हल्के बदलाव करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kodiaq
₹ 39.99 - 45.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इंटीरियर में बढ़ेगी लग्जरी
नई होंडा सिटी के अंदर आपको पहले से ज्यादा आराम और सुविधाएं मिलेंगी। चर्चा है कि इसमें वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइवर के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट, एक अपडेटेड टचस्क्रीन सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, सेफ्टी को और बेहतर बनाने के लिए इसके ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स को भी बढ़ाया जा सकता है। इससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित हो जाएगी।
स्लाविया और वर्टस भी होंगी अपडेट
साल की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के आसपास स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस के भी नए मॉडल आने की उम्मीद है। इन दोनों कारों के बाहरी डिजाइन में नए बंपर, ग्रिल और लाइट्स देखने को मिलेंगी। एक दिलचस्प बदलाव यह होगा कि इन कारों के पीछे अब कंपनी का लोगो जलता हुआ दिखाई देगा। यह रात के समय इन्हें बेहद शानदार लुक देगा।
इंजन और गियरबॉक्स में बड़ा बदलाव
इन कारों के अंदर 10.25-इंच का बड़ा डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर एसी सिस्टम मिलेगा। स्कोडा स्लाविया में तो पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 'मसाज सीट' की सुविधा भी दी जा सकती है। सबसे बड़ा टेक्निकल बदलाव इनके 1.0-लीटर इंजन के साथ देखने को मिलेगा। अब इसमें पुराने 6-स्पीड गियरबॉक्स की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


