भारतीय मार्केट में धूम मचाने आ रही हैं ये 3 हाइब्रिड SUV, 25 km तक देगी माइलेज; लॉन्च कब?
भारतीय मार्केट में हाइब्रिड गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए इस साल के अंत तक देश में 3 और नई हाइब्रिड कारें दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

भारतीय मार्केट में हाइब्रिड गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए इस साल के अंत तक देश में 3 और नई हाइब्रिड कारें दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि आने वाले ये तीनों नए मॉडल दमदार एसयूवी सेगमेंट के होंगे। कार कंपनियां अब पर्यावरण के साथ-साथ ग्राहकों की जेब का भी ख्याल रख रही हैं। ये अपकमिंग हाइब्रिड गाड़ियां न सिर्फ बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देंगी, बल्कि इनका माइलेज भी बेहद शानदार होने वाला है। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग हाइब्रिड एसयूवी के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda ZR-V
₹ 40 लाख से शुरू
Kia Sorento
₹ 28 - 35 लाख
Renault Kwid EV
₹ 5 लाख से शुरू
Renault City K-ZE
₹ 6 - 10 लाख
Kia EV3
₹ 20 - 25 लाख
Kia EV5
₹ 30 - 45 लाख
होंडा जेडआर-वी हाइब्रिड
जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा ग्लोबल मार्केट में अपनी इस नई एसयूवी को एचआर-वी और सीआर-वी के बीच स्लॉट करती है। भारत में इसका सिर्फ पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड वैरिएंट ही लॉन्च किया जाएगा। इसकी डिलीवरी इसी महीने के अंत तक शुरू हो सकती है। इस गाड़ी में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। यह मिलकर 181bhp की पावर जनरेट करते हैं। यह सेटअप कार को 22.8 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देने में मदद करेगा। इसे जापान से पूरी तरह बनी-बनाई (CBU) इम्पोर्ट किया जाएगा।
किआ सोरेंटो हाइब्रिड
किआ मोटर्स आगामी अक्टूबर महीने के आसपास अपनी इस प्रीमियम डी-सेगमेंट एसयूवी सोरेंटो हाइब्रिड को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह इस सेगमेंट में स्कोडा कोडियाक को टक्कर देने वाली पहली हाइब्रिड गाड़ी होगी। किआ इस बड़ी एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों लेआउट के साथ मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। इसमें 1.6-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा। इसका भारतीय माइलेज (ARAI) करीब 20 किमी/लीटर हो सकता है।
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड
रेनॉल्ट डस्टर इस बार हाइब्रिड अवतार में अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च होगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। खास बात यह है कि साल 2026 के लिए इसका तय प्रोडक्शन वॉल्यूम अभी से पूरी तरह सोल्ड-आउट हो चुका है। इस एसयूवी में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की बैटरी दी जाएगी। यह शहर में 80 पर्सेंट तक सफर सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर तय कर सकती है। इसकी डिलीवरी दिवाली के आसपास शुरू होगी। इसका माइलेज 25 किमी/लीटर के करीब होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


