आ रही ये तीन नई और अफोर्डेबल डीजल SUV, लिस्ट में महिंद्रा के साथ हुंडई भी

Mar 01, 2026 03:19 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आपडीजल एसयूवी या कार लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस साल भारत में कुछ नई डीजल एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। इनमें स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के साथ स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट और नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा भी शामिल है।

आ रही ये तीन नई और अफोर्डेबल डीजल SUV, लिस्ट में महिंद्रा के साथ हुंडई भी

डीजल इंजन वाली कार और एसयूवी को ड्राइव करने का अलग मजा है। जिन लोगों ने डीजल इंजन को चलाया है, वे इसकी पावर को जानते हैं। हालांकि, अब कड़े एमिशन नियमों के चलते मैन्युफैक्चरर्स डीजल इंजन्स को डिस्कंटिन्यू करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अब कंपनियां स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और ईवी पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। ऐसे में अगर आप अभी भी डीजल एसयूवी या कार लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस साल भारत में कुछ नई डीजल एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। इनमें स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट के साथ स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट और नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा भी शामिल है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Scorpio N Facelift

महिंद्रा स्कॉर्पियो N का फेसलिफ्ट आने वाला है। एसयूवी का फेसलिफ्ट साल के आखिर में लॉन्च हो सकता है। इसमें कंपनी रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप्स और नए बंपर देने वाली है। यह एसयूवी नए अलॉय वील डिजाइन के साथ आएगी। फेसलिफ्ट के इंटीरियर में बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम की उम्मीद है। साथ ही लेवल 2 ADAS फीचर्स के साथ इसके और अधिक वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं। एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता रहेगा। चुनिंदा डीजल वेरिएंट में 4x4 का ऑप्शन भी मिलेगा। पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन ऑफर किया जाएगा।

Scorpio Classic

स्कॉर्पियो क्लासिक की मांग अभी भी बरकरार है और स्कॉर्पियो-N की तरह ही क्लासिक को भी इस साल अपडेट मिलने की उम्मीद है। स्कॉर्पियो क्लासिक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उम्मीद है कि इसका रफ और यूटिलिटेरियन लुक बरकरार रहेगा। इसे अपडेट रखने के लिए इसमें कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। महिंद्रा शायद एक अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। कीमतें मौजूदा मॉडल के लगभग बराबर ही रहने की संभावना है। इसमें वही 2.2-लीटर एमहॉक टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा रहेगा जो 130 पीएस और 300 एनएम का पावर जनरेट करता है। यह एसयूवी मैनुअल ट्रांसमिशन और लिमिटेड वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होगी।

Next-Gen Creta

हुंडई क्रेटा पिछले एक दशक से मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में राज कर रही है। नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा जल्द ही लॉन्च होने वाली है और इसकी कुछ स्पाई शॉट्स ऑनलाइन देखने को मिल रहे हैं। मौजूदा मॉडल की तरह ही, हुंडई इस एसयूवी को प्रीमियम फीचर्स के साथ ऑफर करेगी और इसकी कीमत भी अग्रेसिव रखी जाएगी। भविष्य में इसमें एक दमदार हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, लेकिन हुंडई मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.5 लीटर डीजल इंजन भी देगा। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगा। 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।