भारत में तहलका मचाने आ रही चीन की ये तीन धाकड़ SUV, गजब है लुक, फीचर्स भी कमाल के

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

मार्केट में तीन जबर्दस्त चाइनीज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें बीवाईडी लेपर्ड 8 के साथ JSW MG Motors की Jetour T2 और स्टारलाइट 560 शामिल हैं। ये तीनों प्लग इन हाइब्रिड एसयूवी हैं और इनमें आपको जबर्दस्त फ्यूल एफिशिएंसी के साथ धांसू लुक भी मिलेगा

भारत में तहलका मचाने आ रही चीन की ये तीन धाकड़ SUV, गजब है लुक, फीचर्स भी कमाल के

इंडियन कार मार्केट में तीन जबर्दस्त चाइनीज एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें बीवाईडी लेपर्ड 8 के साथ JSW MG Motors की Jetour T2 और स्टारलाइट 560 शामिल हैं। ये तीनों प्लग इन हाइब्रिड एसयूवी हैं और इनमें आपको जबर्दस्त फ्यूल एफिशिएंसी के साथ धांसू लुक भी मिलेगा। इन अपकमिंग एसयूवी की खास बात है कि ये बेहद अडवांस्ड फीचर्स के साथ आएंगी। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

MG Starlight 560

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया दिवाली तक स्टारलाइट 560 पर बेस्ड एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। ग्लोबली यह वुलिंग ब्रैंड के तहत सेल की जाती है। नई स्टारलाइट 560 प्लग-इन हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी। यह मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में पहले से मौजूद महिंद्रा XUV7XO और टाटा सफारी जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। एमजी स्टारलाइट 560 PHEV वर्जन में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 106 हॉर्सपावर और 130 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें 20.5 kWh की बैटरी और फ्रंट-एक्सल पर लगा इलेक्ट्रिक मोटर भी है। इसकी कंबाइन्ड पावर और टॉर्क आउटपुट 197hp और 230 Nm है। कंपनी का दावा है कि यह केवल इलेक्ट्रिक मोड में 100-125 किमी तक की रेंज और 100 किमी की कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। यह एसयूवी मात्र 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 170 किमी प्रति घंटे है।

starligt

JSW Motors Jetour T2

जेएसडब्ल्यू मोटर्स ग्लोबल जेटूर टी2 पर बेस्ड प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) एसयूवी के साथ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में अपनी इंडिपेंडेंट शुरुआत करने जा रही है। दिवाली 2026 तक लॉन्च होने वाली इस प्लग-इन हाइब्रिड की लंबाई 4785 मिमी, चौड़ाई 2006 मिमी और ऊंचाई 1875 मिमी है। वहीं, इसका वीलबेस 2800 मिमी है। प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन में 156 हॉर्सपावर का 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 26.7 kWh की बैटरी लगी है। यह फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर (FWD) और डुअल-मोटर ऑल-वील ड्राइव (AWD) सेटअप दोनों में उपलब्ध है।

AWD T2 381 हॉर्सपावर और 610 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए इस सेटअप को ट्यून किया जा सकता है। थ्री-स्पीड डीएचटी से लैस यह बैटरी, एनईडीसी सर्टिफाइड 139 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 1000 किमी से अधिक की कंबाइन्ड ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है।

BYD Leopard 8

BYD ने भारत में बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लग-इन हाइब्रिड ऑफ-रोडर BYD Leopard 8 के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल किया है। डाइमेंशन के हिसाब से नई Leopard 8 PHEV की लंबाई 5195 मिमी, चौड़ाई 1994 मिमी और ऊंचाई 1905 मिमी है। इसका वीलबेस 2920 मिमी है। यह SUV Land Rover Defender 110 को सीधी टक्कर दे सकती है। इसमें प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन लगा है जिसमें 2.0 लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन, 36.8 kWh की बैटरी और ड्यूल-मोटर सेटअप शामिल है।

यह 748 हॉर्सपावर और 760 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है। पावर को ई-सीवीटी ऑटोमैटिक यूनिट से वील्स तक पहुंचाया जाता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 4.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। यह WLTP सर्टिफाइड 100 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करती है। सीएलटीसी टेस्ट के अनुसार एसयूवी एक फुल टैंक में 1200 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।