टाटा नेक्सॉन को टक्कर देने आ रहीं ये धांसू SUV, लिस्ट में नई स्कोडा कायलाक, 6 गियर वाली ब्रेजा भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं और टाटा नेक्सॉन आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर है, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में मार्केट में कई कॉम्पैक्ट एसयूवी की एंट्री होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

टाटा नेक्सॉन को टक्कर देने आ रहीं ये धांसू SUV, लिस्ट में नई स्कोडा कायलाक, 6 गियर वाली ब्रेजा भी

टाटा नेक्सॉन अपने सेगमेंट की बेस्ट कॉम्पैक्ट SUV में से एक है। अगर आप नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेने की सोच रहे हैं और टाटा नेक्सॉन आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर है, तो थोड़ा सा इंतजार कर लीजिए। आने वाले दिनों में मार्केट में कई कॉम्पैक्ट एसयूवी की एंट्री होने वाली हैं। ये अपकमिंग एसयूवी टाटा नेक्सॉन को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इस लिस्ट में स्कोडा कायलाक स्पोर्ट्सलाइन, ब्रेजा फेसलिफ्ट और फ्रॉक्स फेसलिफ्ट के साथ कई ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Skoda Kylaq Sportline

स्कोडा कायलाक का यह नया वर्जन इस साल के सेकेंड हाफ में में मार्केट में एंट्री कर सकता है। इसमें कुछ मामूली कॉस्मेटिक अपग्रेड जैसे- ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ब्लैक रूफ रेल्स, ब्लैक ओआरवीएम और नए 17-इंच अलॉय वील्स देखने को मिलेंगे। इसमें स्मोक्ड लाइटिंग एलिमेंट्स भी होने की उम्मीद है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाएंगे। इंजन की बात करें तो, इसमें वही 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करता है। मैनुअल वेरिएंट की कीमत लगभग 12.75 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत लगभग 13.65 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ciaz

Maruti Suzuki Ciaz

₹ 9.09 - 12.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 8.8 - 12.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco

₹ 5.21 - 6.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

Skoda Kylaq CNG

कायलाक स्पोर्ट्सलाइन के साथ कंपनी कायलाक का CNG वर्जन भी लॉन्च करने का प्लान कर रही है। यह SUV शहर में रहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी, जो कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं। इस वर्जन में OEM अप्रूव्ड डीलर-लेवल फिटेड CNG किट ऑफर की जा सकती है। अभी यह साफ नहीं है कि यह सिंगल-सिलेंडर सेटअप होगा या ड्यूल-सिलेंडर सेटअप। CNG मोड में यह लगभग 90 से 100 PS की पावर जनरेट करेगी और लगभग 23 से 25 किमी/किलोग्राम का माइलेज देगी। कायलाक CNG की स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट से लगभग 90,000 रुपये से 1 लाख रुपये महंगी हो सकती है।

Maruti Suzuki Fronx Facelift

मारुति सुजुकी की पॉप्युलर क्रॉसओवर एसयूवी फ्रॉन्क्स का भी इस साल फेसलिफ्ट आने वाला है। इस अपडेट में बाहरी डिजाइन में कुछ मामूली बदलाव किए जा जाएंगे और केबिन के अंदर एक्सट्रा फीचर दिए जा सकते हैं। इस मॉडल के इंजन ऑप्शन मौजूदा मॉडल वाले ही रहेंगे। इसकी कीमत 7 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

फेसलिफ्टेड के अलावा मारुति सुजुकी भारत में फ्रॉन्क्स हाइब्रिड लॉन्च करने के बारे में भी सोच रही है। स्टैंडर्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड्स से अलग इस एसयूवी में एक बिल्कुल नई सीरीज का हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। इस सेटअप में, 1.2-लीटर Z12E पेट्रोल इंजन जनरेटर का काम करेगा। वहीं, इलेक्ट्रिक मोटर वील्स को पावर देगा। फ्रॉन्क्स सीरीज हाइब्रिड से लगभग 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलने की उम्मीद है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift

ब्रेजा का फेसलिफ्ट इस महीने या अप्रैल में आ सकता है। इसमें आपको बड़े मेकैनिकल अपग्रेड देखने को मिलेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें शामिल किया गया नया 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो लगभग 99 पीएस की ताकत और 147 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। मारुति 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ऑफर करना जारी रख सकता है। अपडेटेड ब्रेजा में नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी देखने को मिल सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।