धमाका करने आ रहीं ये चार धांसू सेडान, लिस्ट में होंडा की दो बेहद पॉप्युलर कार भी
इंडियन मार्केट में एक से बढ़ कर एक धाकड़ सेडान्स की एंट्री होने वाली हैं। इनमें फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट और स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के साथ होंडा की दो फेमस सेडान भी शामिल हैं।

सेडान लवर्स के लिए आने वाले महीने काफी एक्साइटिंग हैं। इंडियन मार्केट में एक से बढ़ कर एक धाकड़ सेडान्स की एंट्री होने वाली हैं। इनमें फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट के साथ स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट और होंडा सिवीक के साथ होंडा अकॉर्ड भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपका भी प्लान सेडान खरीदने का है, तो थोड़े दिन वेट करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।
Honda Accord
होंडा की अकॉर्ड अपने समय की एक काफी पॉप्युलर सेडान रही है। अब इसकी भारत में वापसी हो सकती है। कंपनी ने कम सेल के कारण पिछली होंडा अकार्ड को डिस्कंटिन्यू कर दिया था। अब ऐसा लग रहा है कि होंडा इस सेडान को भारत में वापस लाने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसे हाइब्रिड कार के तौर पर पेश किया जाएगा। होंडा अकॉर्ड एक प्रीमियम 4-डोर सेडान है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स ऑफर किए जाने की उम्मीद की जा रही है। होंडा ने अब तक इस सेडान के बारे में सटीक जानकारी जारी शेयर नहीं की है। अकॉर्ड हाइब्रिड को भारत में CBU या CKD मॉडल के तौर पर में सेल किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
Skoda New Slavia
₹ 12 - 19 लाख
Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
Honda HR-V
₹ 14 लाख से शुरू
Honda Civic
होंडा ने सिटी फेसलिफ्ट के लॉन्च के मौके पर कहा था कि वह अपनी नई स्ट्रैटिजी के तहत मार्केट में छह नए मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। खबरों के मुताबिक, लॉन्च होने वाले मॉडलों में से एक होंडा सिविक भी है। इससे पहले हमें 10th जेनरेशन सिविक मिली थी, जिसका प्रोडक्शन 2021 में बंद कर दिया गया था। इस बार होंडा कथित तौर पर इस सेडान को हाइब्रिड अवतार में वापस लाने के मूड में है। इसे सीबीयू या सीकेडी मॉडल के रूप में सेल किया जाएगा। इससे होंडा को परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी।
Skoda Slavia
स्कोडा स्लाविया को भी जल्द ही अपडेट मिलने वाला है। स्लाविया फेसलिफ्ट के टेस्ट मॉडल को भारत में टेस्टिंग करते हुए देखा जा चुका है। इसमें नए हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल और बदले हुए रियर प्रोफाइल के साथ एक नया फ्रंट एंड होगा। इसमें नए अलॉय वील्स और केबिन में अपडेटेड फीचर्स के साथ और भी बहुत कुछ मिलेगा। उम्मीद है कि इस सेडान में कुशाक वाला रियर सीट मसाजर फंक्शन भी शामिल होगा। इसमें 1.0-लीटर टीएसआई इंजन मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलेगा। जबकि, इसका 1.5-लीटर टीएसआई इंजन 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Volkswagen Virtus
यह इसी साल तीसरी तिमाही में भारत में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में वर्टस के फेसलिफ्टेड मॉडल को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जासूसी तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि फॉक्सवैगन वर्टस के पहले से ही पॉप्युलर डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाला। इसका ओवरऑल शेप और बॉडी पैनल काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसे ही रहेंगे। इसके बंपर और फ्रंट फेसिया में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें सबसे बड़ा अपडेट नया 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन हो सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


