Hindi Newsऑटो न्यूज़These Popular SUVs Do Not Come With 6 Airbags Standard
5 SUV को धड़ल्ले से खरीद रहे लोग, इनके बेस मॉडल में नहीं मिलते 6 एयरबैग; लिस्ट में स्कॉर्पियो, इनोवा भी शामिल

5 SUV को धड़ल्ले से खरीद रहे लोग, इनके बेस मॉडल में नहीं मिलते 6 एयरबैग; लिस्ट में स्कॉर्पियो, इनोवा भी शामिल

संक्षेप: आज भी कई महंगे और लग्जरी मॉडल में 6-एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर नहीं मिल रहे हैं। इसमें कई ऐसे मॉडल भी शामिल हैं, जिनकी डिमांड हाई है। ये अपनी-अपनी कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी हैं। जैसे, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा XUV700, MG हेक्टर, MG हेक्टर प्लस जैसे कई मॉडल इस लिस्ट का हिस्सा है।

Wed, 22 Oct 2025 04:04 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय बाजार में अब कई छोटी कारों में 6-एयरबैग को स्टैंडर्ड कर दिया गया है। इसमें मारुति ऑल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट जैसे कई मॉडल हैं। दूसरी तरफ, आज भी कई महंगे और लग्जरी मॉडल में 6-एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर नहीं मिल रहे हैं। इसमें कई ऐसे मॉडल भी शामिल हैं, जिनकी डिमांड हाई है। ये अपनी-अपनी कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी हैं। जैसे, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा XUV700, MG हेक्टर, MG हेक्टर प्लस जैसे कई मॉडल इस लिस्ट का हिस्सा है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (हाई ट्रिम्स में 6 एयरबैग)
कीमत: 13.20 लाख से 24.17 लाख रुपए

स्कॉर्पियो N के एंट्री-लेवल वैरिएंट में केवल 2 एयरबैग मिलते हैं, लेकिन Z8 S ट्रिम (16.59 लाख रुपए) से आगे, इस लैडर-फ्रेम SUV में 6 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा, स्कॉर्पियो एन को 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

2. महिंद्रा XUV700 (हाई ट्रिम्स में 7 एयरबैग)
कीमत: 14.13 लाख से 23.71 लाख रुपए

XUV700 के मोनोकॉक डिजाइन और महिंद्रा के लाइन-अप में इसकी प्रीमियम पोजिशनिंग को देखते हुए, इस SUV में स्टैंडर्ड तौर से केवल 2 एयरबैग ही मिलते हैं। हालांकि, आपको XUV700 AX5 ट्रिम (17.29 लाख रुपए) से कर्टेन एयरबैग, AX7 ट्रिम (18.37 लाख रुपए) से साइड एयरबैग और AX7 L ट्रिम में ड्राइवर-साइड नी एयरबैग मिलता है। यह XUV700 को इस सूची में 7 एयरबैग तक देने वाली सबसे अफॉर्डेबल कार बनाता है।

ये भी पढ़ें:अब आसानी से नहीं मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, कारों में ये फीचर देना जरूरी होगा

3. MG हेक्टर / हेक्टर प्लस (हाई ट्रिम में 6 एयरबैग)
कीमत: 14 लाख से 21.34 लाख रुपए

हेक्टर MG का दूसरा सबसे महंगा ICE-ऑपरेटेड मॉडल है, इसमें स्टैंडर्ड तौर पर सिर्फ 3 एयरबैग मिलते हैं। यही बात 6 या 7-सीटर हेक्टर प्लस पर भी लागू होती है। हालांकि, आपको हेक्टर स्मार्ट प्रो ट्रिम (16.89 लाख रुपए) से 4 एयरबैग मिलते हैं। शार्प प्रो ट्रिम लेवल (18.34 लाख रुपए) से यह संख्या बढ़कर 6 एयरबैग हो जाती है।

4. जीप कंपास (हाई ट्रिम में 6 एयरबैग)
कीमत: 17.73 लाख से 30.50 लाख रुपए

कंपास भारत में जीप का एंट्री-लेवल मॉडल है। इसके बावजूद, कंपास के एंट्री-लेवल वैरिएंट में 2 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर आते हैं। कंपास लिमिटेड (O) ट्रिम (24.58 लाख रुपए) से 6 एयरबैग शामिल हैं। ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है।

ये भी पढ़ें:लोगों के दिमाग में ऐसी घुसी ये SUV, 30 दिन में 32000 यूनिट खरीद डालीं

5. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (3 एयरबैग स्टैंडर्ड, टॉप ट्रिम में 7 एयरबैग)
कीमत: 18.66 लाख से 25.36 लाख रुपए

इनोवा क्रिस्टा भारत की सबसे पॉपुलर MPV में से एक है, टोयोटा इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग नहीं देती है। हालांकि, इनोवा क्रिस्टा यहां एकमात्र ऐसा मॉडल है जिसमें स्टैंडर्ड के रूप में 3 एयरबैग हैं। आगे की सीट के यात्रियों के लिए 2 और ड्राइवर के लिए एक घुटने का एयरबैग दिया है। टॉप-स्पेक इनोवा क्रिस्टा ZX वैरिएंट (25.27 लाख रुपए से शुरू) में यह संख्या बढ़कर 7 एयरबैग हो जाती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।