ब्रेजा फेसलिफ्ट से लेकर एक्सटर फेसलिफ्ट तक, आ रहीं हैं ये धाकड़ CNG SUV, लिस्ट में स्कोडा भी

Mar 15, 2026 03:11 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

मार्केट में जल्द ही नई सब-4 मीटर SUVs की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी की खास बात है कि इनमें सीएनजी किट इंस्टॉल होगी। इन सब-4 मीटर एसयूवी में मारुति सुजिकी ब्रेजा फेसलिफ्ट सीएनजी और हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट सीएनजी भी शामिल हैं।

ब्रेजा फेसलिफ्ट से लेकर एक्सटर फेसलिफ्ट तक, आ रहीं हैं ये धाकड़ CNG SUV, लिस्ट में स्कोडा भी

CNG गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप सीएनजी किट वाली नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं और आपकी मन SUV लेने का है, तो आपके लिए गुड न्यूज है। इंडियन मार्केट में जल्द ही नई सब-4 मीटर SUVs की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी की खास बात है कि इनमें सीएनजी किट इंस्टॉल होगी। लॉन्च होने वाली इन सब-4 मीटर एसयूवी में मारुति सुजिकी ब्रेजा फेसलिफ्ट सीएनजी, हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट सीएनजी, स्कोडा कायलाक सीएनजी और फॉक्सवैगन टेरा सीएनजी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Skoda Kylaq CNG

रिपोर्ट्स के अनुसार स्कोडा Kylaq को और भी पॉप्युलर बनाने के लिए इसके CNG किट के साथ भी लॉन्च करने की सोच रहा है। स्कोडा कायलाक को फैक्ट्री फिटेड CNG किट या कंपनी अप्रूव्ड डीलर-फिटेड CNG किट के साथ ऑफर किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। पावर की बात करें तो यह 1.0 लीटर TSI इंजन लैस होगी, जो 114 bhp पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करेगी। CNG मोड में इसकी पावर में लगभग 20-30 प्रतिशत की कमी आ सकती है। उम्मीद है कि यह किट इस साल के अंत में लॉन्च हो जाएगी।

Volkswagen Tera CNG

स्कोडा काइलाक की तरह फॉक्सवैगन की अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टेरा होगा में भी सीएनजी का ऑप्शन दिया जा सकता है। हालांकि, टेरा में लॉन्च के समय सीएनजी का ऑप्शन मिलेगा या नहीं इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। कंपनी टेरा को इस साल के अंत तक या 2027 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

Hyundai Exter Facelift CNG

हुंडई इस साल एक्सटर का फेसलिफ्टेड वर्जन भी लॉन्च करेगा। मौजूदा मॉडल की तरह इसमें भी ड्यूल-सिलेंडर Hy-CNG Duo टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिसमें बूट फ्लोर के नीचे दो 30-लीटर के पेट्रोल टैंक होंगे, जिससे लगेज स्पेस को मैक्सिमम किया जा सकेगा। पेट्रोल मोड में इसका 1.2-लीटर कापा इंजन 83 PS पावर और 114 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं, CNG मोड में यह 69 PS पावर और 95.2 Nm टॉर्क ऑफर करेगा। फेसलिफ्ट के तहत इसमें फ्रंट और रियर बंपर के साथ-साथ हेडलाइट और टेललाइट में भी बदलाव किए जा सकते हैं।

Maruti Suzuki Brezza Facelift CNG

मारुति सुजुकी ब्रेजा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक है। जल्द ही इसे एक नया फेसलिफ्ट मिलने वाला है। इस बार इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका सीएनजी टैंक लगाने का तरीका होगा। हाल ही में लॉन्च हुई विक्टोरिस की तरह, नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में भी अंडरबॉडी सीएनजी टैंक लगा होगा। इंजन की बात करें तो, इसमें वही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो पेट्रोल मोड में 102 बीएचपी और 137 एनएम का टॉर्क और सीएनजी मोड में 87 बीएचपी और 121.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।