इस महीने हुई इन धाकड़ कारों की एंट्री, लिस्ट में फेसलिफ्ट के साथ न्यू जेनरेशन मॉडल भी
इस महीने मार्केट में एक से बढ़ कर एक कारों की एंट्री हुई है, जिनमें कॉम्पैक्ट एसयूवी और सेडान के साथ कुछ बेहद प्रीमियम कारें भी शामिल हैं। इनमें कुछ कारों के फेसलिफ्ट के साथ कुछ के नए जेनरेशन हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

कार लवर्स के लिए मार्च का महीना काफी एक्साइटिंग रहा है। इस महीने मार्केट में एक से बढ़ कर एक कारों की एंट्री हुई है, जिनमें कॉम्पैक्ट एसयूवी और सेडान के साथ कुछ बेहद प्रीमियम कारें भी शामिल हैं। इनमें कुछ कारों के फेसलिफ्ट के साथ कुछ के नए जेनरेशन हैं। तो आइए डीटेल में जानते हैं मार्च 2026 में आईं नई गाड़ियों के बारे में।






स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट इस इस महीने लॉन्च हो गई है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 10.69 लाख रुपये से 18.99 रुपये के बीच है। कुशाक फेसलिफ्ट में थोड़े-बहुत डिजाइन चेंज के साथ नए फीचर्स भी ऐड किए गए हैं। इस मिड-साइज एसयूवी के फ्रंट में आपको रिवाइज्ड लाइटिंग एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। इसमें कंपनी रिफ्रेश्ड बम्पर और नए डिजाइन वाले अलॉय वील्स ऑफर कर रही है। इंटीरियर में आपको अपडेटेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, रियर पैसेंजर्स के लिए मसाजिंग सीट्स और फ्रंट पैसेंजर्स के लिए वेंटिलेडेट सीट्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड है। कुशाक फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही 115 पीएस 1-लीटर और 150 पीएस 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ आती है। हालांकि, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में अब नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
2026 हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट
हुंडई ने कुछ डिजाइन अपडेट और रिवाइज्ड वेरिएंट लाइनअप के साथ एक्सटर फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है।। कंपनी इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को नए एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन और अपडेटेड इंटीरियर कलर थीम के साथ ऑफर कर रही है। इसमें आपको सिंगल-पेन सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और 4-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलेगा। इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिए गए हैं। यह 1.2 लीटर के इंजन से लैस है। इसमें एक सीएनजी ऑप्शन भी आता है। एक्सटर का एक्स-शोरूम प्राइस 5.80 लाख रुपये से 9.57 लाख रुपये है।
2026 हुंडई वरना फेसलिफ्ट
वरना फेसलिफ्ट का एक्स-शोरूम प्राइस 10.98 लाख रुपये से 18.25 लाख रुपये है। इस अपडेट का मेन फोकस फीचर लिस्ट को बेहतर बनाना और वेरिएंट लाइनअप को रिवाइज करना है। फेसलिफ्टेड वरना का एक्सटीरियर और केबिन का ओवरऑल लेआउट काफी काफी हद तक पहले जैसा ही है। सेडान के एक्सटीरियर में आपको अपडेटेड हेडलैंप क्लस्टर के साथ पहले वाला ही स्पोर्टी डिजाइन मिलेगा। इसके इंजन ऑप्शन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
नई रेनो डस्टर
रेनो ने अपनी डस्टर का नया जेनरेशन लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से 18.49 लाख रुपये के बीच है। नई डस्टर रगेड लुक और बेहतरीन स्क्वेयर्ड-ऑफ स्टाइलिंग के साथ आती है। 2026 डस्टर में एक नया केबिन लेआउट दिया गया है, जिसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ कई मॉडर्न फीचर शामिल हैं।
लेक्सस ES
लेक्सस ने भारत में 8th जेनरेशन की ईएस सेडान लॉन्च की है। सेडान बेहतरीन एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आती है। ES में अब 14-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और मार्क लेविंसन सराउंड साउंड सिस्टम जैसे फीचर ऑफर किए जा रहे हैं। लेक्सस ने फिलहाल 550e वेरिएंट के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है, जिसमें 75 kWh की बैटरी पैक के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं। ये 343 पीएस की पावर और 438 एनएम का टॉर्क जनरेट करती हैं। कंपनी के अनुसार इसकी रेंज 580 किलोमीटर की है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 89.99 लाख रुपये है।
ऑडी SQ8
ऑडी SQ8 का एक्स-शओरूम प्राइस 1.78 करोड़ रुपये है। 4 लीटर के V8 इंजन से लैस इस कार का डिजाइन काफी स्पोर्टी है। SQ8 में बड़ी ग्रिल, शानदार LED लाइटिंग, स्पोर्टी बंपर और कूपे जैसी रूफलाइन के साथ दमदार अग्रेसिव लुक मिलता है। इंटीरियर की बात करें, तो इसमें आपको ऑडी का ड्यूल टचस्क्रीन सेटअप, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बैंग एंड ओलुफसेन साउंड सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स के साथ एक प्रीमियम केबिन मिलेगा। 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस यह कार 4.1 सेकेंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


