महिंद्रा XUV 7XO को टक्कर देने का रहीं ये चार धाकड़ एसयूवी, लिस्ट में किआ, टोयोटा और एमजी भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

आने वाले दिनों में मार्केट में XUV 7XO को टक्कर देने वाली कुछ नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें किआ सोरेंटो के साथ रेनो बोरिएल,  हाइराइडर 7-सीटर और एमजी की एक नई एसयूवी शामिल है। आइए डीटेल में जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

महिंद्रा XUV 7XO को टक्कर देने का रहीं ये चार धाकड़ एसयूवी, लिस्ट में किआ, टोयोटा और एमजी भी

महिंद्रा XUV 7XO की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। यह अपने सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर 7 सीटर एसयूवी में से एक है। इसका प्रीमियम लुक और इसके शानदार फीचर ग्राहकों को अपनी ओर खींचते हैं। साथ ही इसकी कीमत भी काफी आकर्षक है, जिससे ग्राहकों लिस्ट में यह एसयूवी जरूर रहती है। वहीं, अगर आप इससे हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर सकती हैं। आने वाले दिनों में मार्केट में XUV 7XO को टक्कर देने वाली कुछ नई एसयूवी की एंट्री होने वाली है। आइए जानते हैं इन एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Kia Sorento

किआ इंडियन मार्केट में एक 7-सीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। यह किआ सोरेंटो हाइब्रिड एसयूवी हो सकती है। यह देश में किआ का पहला हाइब्रिड मॉडल होगा। इसके इंटरनैशनल वर्जन में 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन लगा है। इंडियन वर्जन में कंपनी एक नया 1.5-लीटर का पावरफुल हाइब्रिड इंजन दे सकती है। किआ के ज्यादातर मॉडल्स की तरह इसमें 12.3 इंच का ट्विन डिस्प्ले, कनेक्टेड-कार फीचर्स, ADAS, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ के साथ कई धांसू फीचर्स होंगे।

Kia

Renault Boreal

रेनॉल्ट नई डस्टर को के बाद इस एसयूवी के 7-सीटर वर्जन को लाने की तैयारी में जुट जाएगी। इसे हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यह एसयूवी Dacia Bigster Concept पर आधारित है और डस्टर के प्लैटफॉर्म पर बनी होगी। यह 7-सीटर एसयूवी होगी और इसीलिए यह डस्टर से थोड़ी लंबी होगी। कंपनी इसे 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.8-लीटर के पावरफुल हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है।

Toyota Hyryder 7-seater

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक बेहद पॉप्युलर एसयूवी है। मारुति ने इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च की थी और ऐसा लगता है कि टोयोटा भी अपने लाइनअप को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। हाल ही में इसके एक टेस्ट मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जो हाइराइडर के लंबे वेरिएंट जैसा दिख रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि टोयोटा हाइराइडर के 7-सीटर वर्जन पर काम कर रही है, जिसमें ग्रैंड विटारा और हाइराइडर के समान 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन लगा होगा।

MG Starlight 560

एमजी मोटर भारतीय बाजार में Wuling Starlight 560 SUV का नया वर्जन एक अलग नाम से लॉन्च करने जा रहा है। यह एक 7-सीटर एसयूवी है और इसकी खासियत यह है कि यह देश में एमजी का पहला प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल होगा। यह एसयूवी महिंद्रा XUV 7X0 को टक्कर देगी। एमजी प्लग-इन हाइब्रिड में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जिसे 20.5kWh की बैटरी से जोड़ा गया है। यह बैटरी आगे की तरफ लगे इलेक्ट्रिक मोटर को चलाती है। यह कंबाइन्ड सेटअप सेटअप 197 हॉर्सपावर की ताकत और 230 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।