इस महीने भारत में लॉन्च हुईं ये 6 धाकड़ कारें, कीमत 8.40 लाख रुपये से शुरू
अप्रैल 2026 में इंडियन मार्केट में 6 बेहतरीन कारों की एंट्री हुई है। इनमें ICE के साथ EV गाड़ियां भी हैं। इन कारों में मास मार्केट प्रोडक्ट्स के साथ कुछ बेहद लग्जरी कारें भी शामिल हैं।

अप्रैल 2026 में इंडियन मार्केट में 6 बेहतरीन कारों की एंट्री हुई है। इनमें ICE के साथ EV गाड़ियां भी हैं। इन कारों में मास मार्केट प्रोडक्ट्स के साथ कुछ बेहद लग्जरी कारें भी शामिल हैं। अप्रैल में जिन कंपनियों ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए उनमें विनफास्ट, किआ, फॉक्सवैगन के साथ मर्सिडीज-बेंज और टेस्ला का भी नाम है। तो आइए जानते हैं इस महीने किन कारों की इंडियन मार्केट में एंट्री हुई है।






2026 Kia Syros
किआ सिरोस को हाल ही में MY26 (मॉडल ईयर) अपडेट दिया गया है। इसमें अपडेटेड बम्पर, नियॉन ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय वील और ट्वीक्ड रियर बम्पर मिलता है। सिरोस के फीचर्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें सबसे खास 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को हटाना है। यह 1-litre turbo-petrol और 1.5-litre diesel इंजन ऑप्शन में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 8.40 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz CLA
₹ 55 - 64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Ioniq 5
₹ 55.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2026 Volkswagen Taigun
फॉक्सवैगन ने अप्रैल 2026 में अपनी टाइगुन को लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये है। फेसलिफ्ट के साथ, कॉम्पैक्ट एसयूवी को न केवल अंदर और बाहर से कॉस्मेटिक बदलाव मिले हैं, बल्कि इसके पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसके डिजाइन में नए एलईडी हेडलाइट्स (अब कनेक्टेड लाइट स्ट्रिप के साथ), 17 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय वील्स, रियर में इल्यूमिनेटेड 'VW' लोगो और नए बम्पर शामिल हैं। यह 1-litre turbo-petrol और 1.5-litre turbo-petrol इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें कंपनी नया 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दे रही है।
VinFast VF MPV 7
विनफास्ट की इस नई एमपीवी का इंट्रोडक्टरी प्राइस 24.49 लाख रुपये है। यह 7 सीटर 60.13 kWh की बैटरी के साथ आती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 517 किलोमीटर है। इसके डिजाइन की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें लाइट बार से लाइट से कनेक्टेड स्टाइलिश LED DRLs, वर्टिकली प्लेस्ड LED हेडलाइट्स, 19 इंच के ब्लैक अलॉय वील्स और कनेक्टेड LED टेल लाइट्स शामिल हैं। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर वाला म्यूजिक सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।
Mercedes-Benz CLA Electric
यह दो स्पेक्स - CLA 200 और CLA 250+ में आती है। सीएलए 200 में 58kWh की बैटरी लगी है, जो 542 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। वहीं, सीएलए 250+ की बैटरी 85 kWh की है और यह 792 किमी की रेंज देती है। इसमें आपको 18 इंच के ऐरोडाइनैमिकली डिजाइन्ड अलॉय वील्स मिलेंगे। इंटीरियर में कंपनी 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम ऑफर कर रही है। यह लेवल 2+ADAS के साथ आती है।
2026 Hyundai Ioniq 5
हुंडई ने अपनी आयोनिक 5 के फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 55.70 लाख रुपये की है। इसमें 84 kWh का बैटरी पैक लगा है। यह 690 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें आपको 3 स्पोक स्टीयरिंग वील के साथ ADAS भी मिलेगा। इसमें डिजाइन में भी कंपनी ने काफी बदलाव किया है।
Tesla Model Y L
Tesla ने भारत में Model Y L लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 61.99 लाख रुपये है और बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगले कुछ महीनों में इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। दिखने में यह रेगुलर Model Y से काफी मिलती-जुलती है, लेकिन लॉन्ग वीलबेस वेरिएंट में कुछ बाहरी डिजाइन चेंजेज हैं। इनमें 19 इंच के एयरोडायनामिकली डिजाइन किए गए अलॉय वील्स और ब्लैक स्पॉइलर शामिल हैं। यह स्टैंडर्ड Model Y से 179 मिमी लंबी और 44 मिमी ऊंची है। हालांकि, इसकी चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह 6-सीटर लेआउट में उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


