Maruti Suzuki की नई ब्रेजा में दिख सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव, बन जाएगा खरीदने का प्लान

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी अपनी पॉप्युलर मिडसाइज एसयूवी - ब्रेजा को मिड-साइकिल फेसलिफ्ट ऑफर करने वाली है। अगर आप भी नई ब्रेजा को लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस फेसलिफ्ट की 5 खास बातों के बारे में बता रहे हैं।

Maruti Suzuki की नई ब्रेजा में दिख सकते हैं ये 5 बड़े बदलाव, बन जाएगा खरीदने का प्लान
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी ब्रेजा का फेसलिफ्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह एसयूवी कंपनी के बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट्स में से एक है। बीते कुछ दिनों से ब्रेजा का फेसलिफ्ट कार लवर्स के बीच हॉट टॉपिक बना हुआ है। इसके कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप्स को कई बार रोड्स पर देखा गया है। इससे माना जा रहा है कि इसकी लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है। मारुति सुजुकी अपनी इस पॉप्युलर मिडसाइज एसयूवी को मिड-साइकिल फेसलिफ्ट ऑफर करने वाली है। अगर आप भी नई ब्रेजा को लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस फेसलिफ्ट की 5 खास बातों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको इस एसयूवी को खरीदने या न खरीदने का फैसला लेने में आसानी होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1- मिलेगा अंडरबॉडी सीएनजी टैंक

ब्रेजा में ऑफर किए जाने वाले प्रक्टिकल अपग्रेड्स में से एक है सीएनजी टैंक को बूट के अंदर से हटाकर गाड़ी के फर्श के नीचे लगाना। यदि यह बदलाव प्रोडक्शन में शामिल हो जाता है, तो इससे सीएनजी वेरिएंट में विकोटोरिस की तरह ही सामान रखने की काफी जगह मिल जाएगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.23 - 13.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.4 - 15.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

2- 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन

मौजूदा ब्रेजा में पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि फेसलिफ्ट में इसे नए 6-स्पीड गियरबॉक्स से रिप्लेस कर दिया जाएगा। अडिशनल गियरबॉक्स से अलग-अलग ड्राइविंग कंडीशन में परफॉर्मेंस के साथ फ्यूल एफिशिएंसी दोनों में सुधार होगा। इसका 1.5-लीटर K15C ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन पहले जैसा ही रहेगा, जो लगभग 102 bhp पावर और 137 Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि CNG वर्जन में लगभग 87 bhp पावर और 121.5 Nm टॉर्क मिल सकता है।

3- डिजाइन में बदलाव

2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट के छोटे-मोटे एक्सटीरियर चेंज देखने को मिल सकते हैं। स्पाई फोटोज से पता चलता है कि इसके अलॉय वील के डिजाइन में बदलाव, बॉडी क्लैडिंग में मामूली इंप्रूवमेंट और लाइटिंग सेटअप में थोड़ा इंप्रूवमेंट किया गया है। एसयूवी के ओवरऑल शेप और डाइमेंशन में कोई बदलाव नही होगा। इसकी 3,995 मिमी लंबाई, 1,790 मिमी चौड़ाई, 1,685 मिमी ऊंचाई, 2,500 मिमी वीलबेस और 198 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस पहले जैसे ही रहेगी।

4- मिलेगा जबर्दस्त प्रीमियम इंटीरियर

ब्रेजा फेसलिफ्ट में सबसे ज्यादा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलेंगे। बेहतर विज़ुअल और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मौजूदा 9 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की जगह कंपनी इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम ऑफर कर सकती है। ब्रेजा में पहले से ही हेड-अप डिस्प्ले, क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग वील, 360-डिग्री कैमरा के साथ कई और फीचर मौजूद हैं। उम्मीद है कि इस नए अपडेट में इन फीचर्स को और भी बेहतर बनाया जाएगा।

5- लॉन्च और संभावित कीमत

कई बार कैमोफ्लाज्ड प्रोटोटाइप की झलकिया दिखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट का डिवेलपमेंट लगभग पूरा हो चुका है। आने वाले महीनों में इसके लॉन्च होने की संभावना बढ़ती जा रही है, लेकिन मारुति सुजुकी ने अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी नहीं दी है। कीमत की बात करें, तो यह मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 8.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से थोड़ी महंगी हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।