सनरूफ के दीवानों के लिए खुशखबरी: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारें, कीमत ₹7 लाख से शुरू

Feb 24, 2026 12:09 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहक कार खरीदते समय अब जरूरत के साथ-साथ स्टाइल को भी ध्यान में रखते हैं। ऐसी ही स्टाइल में 'सनरूफ' भी शामिल है। मिडिल क्लास फैमिली हो या कॉलेज जाने वाले युवा, सनरूफ अब सबकी पहली पसंद बन चुका है।

सनरूफ के दीवानों के लिए खुशखबरी: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारें, कीमत ₹7 लाख से शुरू

भारतीय ग्राहक कार खरीदते समय अब जरूरत के साथ-साथ स्टाइल को भी ध्यान में रखते हैं। ऐसी ही स्टाइल में 'सनरूफ' भी शामिल है। चाहे मौसम कैसा भी हो, आज के दौर में कार खरीदार शोरूम जाते ही सबसे पहले यही पूछते हैं कि "भाई, सनरूफ वाला मॉडल कौन सा है?" मिडिल क्लास फैमिली हो या कॉलेज जाने वाले युवा, सनरूफ अब सबकी पहली पसंद बन चुका है। लोगों के इसी क्रेज को देखते हुए अब ऑटो कंपनियां अपनी महंगी कारों के साथ-साथ बजट कारों में भी फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ देने लगी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही 5 सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

हुंडई i20

हुंडई i20 फिलहाल भारत की सबसे सस्ती कार है जो सनरूफ के साथ आती है। इसकी खास बात यह है कि कंपनी ने इसे केवल टॉप मॉडल तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि मिड-लेवल वैरिएंट 'Magna' से ही आपको सनरूफ मिलना शुरू हो जाता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपये है।

हुंडई एक्सटर

हुंडई की दूसरी धाकड़ गाड़ी है 'एक्सटर'। यह एक माइक्रो SUV है और सनरूफ के मामले में यह देश की दूसरी सबसे किफायती कार है। चाहे आप पेट्रोल मॉडल लें या CNG, कंपनी ने इसके कई वैरिएंट्स (जैसे S+, SX) में सनरूफ का ऑप्शन दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.03 लाख रुपये से शुरू होती है।

टाटा पंच

टाटा की 'पंच' ने पिछले कुछ सालों में बाजार में धूम मचा रखी है। यह कार अपनी मजबूती और सेफ्टी के लिए जानी जाती है, लेकिन अब इसमें सनरूफ का तड़का भी लग चुका है। टाटा पंच के Pure+ S और Adventure S जैसे मॉडल्स में आपको सनरूफ मिलता है। बता दें कि 7.35 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एक मजबूत SUV जैसा फील चाहते हैं।

टाटा अल्ट्रोज

टाटा की ही प्रीमियम हैचबैक 'अल्ट्रोज' भी इस रेस में पीछे नहीं है। हुंडई i20 को टक्कर देने वाली इस कार में कंपनी ने Pure S और Creative S जैसे कई वैरिएंट्स में सनरूफ दिया है। इसकी कीमत भी लगभग 7.36 लाख रुपये से शुरू होती है। अगर आपको ऐसी कार चाहिए जो दिखने में क्लासी हो और सेफ्टी में भी 5-स्टार हो, तो यह आपके लिए सही है।

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन काफी समय से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसकी डिमांड को देखते हुए टाटा ने इसके Smart+ S और Pure+ S जैसे अफोर्डेबल वैरिएंट्स में भी सनरूफ देना शुरू कर दिया है। सनरूफ वाली नेक्सन के लिए आपको करीब 8.30 लाख रुपये खर्च करने होंगे। यह उन लोगों की पसंद है जो बिना किसी समझौते के पावर और फीचर्स दोनों चाहते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।