सफर में नहीं होगी थकान: रीक्लाइनिंग सीटों वाली ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती गाड़ियां, कीमत सिर्फ 5.68 लाख से शुरू
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहक माइलेज के अलावा 'पैसेंजर कंफर्ट' और 'प्रीमियम फीचर्स' को भी उतनी ही तवज्जो दे रहा है। इन्ही में से एक खास फीचर 'रीक्लाइनिंग रियर सीट्स' (Reclining Rear Seats) है।

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में ग्राहकों की पसंद अब माइलेज तक सीमित नहीं रह गई है। आज का भारतीय खरीदार 'पैसेंजर कंफर्ट' और 'प्रीमियम फीचर्स' को उतनी ही तवज्जो दे रहा है। यही वजह है कि कार कंपनियां अब उन फीचर्स को बजट कारों में भी शामिल कर रही हैं। इन्ही में से एक खास फीचर है 'रीक्लाइनिंग रियर सीट्स' (Reclining Rear Seats)। आसान शब्दों में कहें तो, यह कार की पिछली सीट को सोफे की तरह पीछे की तरफ झुकाने की सुविधा है। यानी यह लंबी दूरी के सफर में थकान को काफी कम कर देती है। आइए जानते हैं उन 5 बजट फ्रेंडली मॉडल्स के बारे में जो कंफर्ट के मामले में बड़ी कारों को मात देते हैं।






Nissan Gravite
निसान ग्रेवाइट भारत की उन चुनिंदा MPV में से एक है जो रीक्लाइनिंग सेकंड-रो सीट्स ऑफर करती है। भारतीय मार्केट में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.68 लाख रुपये है। इसके केबिन में डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री और सुएड इंसर्ट्स दिए गए हैं। 7-सीटर लेआउट के साथ इसमें 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो रीक्लाइनिंग सीटों के साथ मिलकर सफर को बेहद आरामदायक बना देता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Nissan Gravite
₹ 5.65 - 9.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Triber
₹ 5.76 - 8.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Renault Triber
रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है। यह न केवल रीक्लाइनिंग फीचर देती है बल्कि इसकी बीच वाली पंक्ति में 'स्लाइडिंग फंक्शन' भी मिलता है। इससे यात्री अपनी जरूरत के अनुसार लेगरूम को एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी 'कैंप मोड' है, जिसमें आप तीसरी पंक्ति की सीटों को पूरी तरह से हटा सकते हैं।
Maruti Ertiga & Toyota Rumion
अर्टिगा 8.80 लाख रुपये और रुमियन 10.51 लाख रुपये एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। ये दोनों गाड़ियां भारत की सबसे पॉपुलर 7-सीटर कारों में से हैं। इनमें सेकेंड-रो के यात्रियों के लिए स्लाइडिंग और रीक्लाइनिंग दोनों सुविधाएं दी गई हैं। यहां तक कि इनकी आखिरी पंक्ति (Last Row) की सीटों को भी एडजस्ट किया जा सकता है।
Mahindra Thar
महिंद्रा थार अपनी रफ-एंड-टफ इमेज के लिए मशहूर है लेकिन कंपनी ने इसमें पैसेंजर कंफर्ट का भी ध्यान रखा है। भले ही यह एक 4-सीटर SUV है लेकिन इसकी पीछे की सीटों को एक 'स्ट्रैप मैकेनिज्म' के जरिए रीक्लाइन किया जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। थार उन युवाओं और एडवेंचर के शौकीनों के लिए है जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी कंफर्ट से समझौता नहीं करना चाहते।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


