
खरीदनी है 125cc स्कूटर और बजट है ₹100000 से कम तो ये रहे कुछ सस्ते ऑप्शन, जानिए खासियत
भारतीय मार्केट हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, टीवीएस, सुजुकी और यामाहा जैसे बड़े ब्रांड 125cc स्कूटर सेगमेंट में खूब पॉपुलर हैं। बता दें कि 125cc स्कूटर्स को ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रियता मिल रही है।
निकट भविष्य में 125cc स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट 1 लाख रुपये से कम है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, अब वह समय पीछे छूट चुका है जब भारतीय स्कूटर मार्केट में 100cc-110cc स्कूटरों का बोलबाला हुआ करता था। बदलते वक्त के साथ भारतीय ग्राहकों की पसंद भी तेजी से बदली है। अब लोग ज्यादा पावरफुल और बड़े इंजन वाली स्कूटर्स की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। डिमांड बढ़ने के बाद टू-व्हीलर कंपनियों ने 125cc से लेकर 150cc तक की स्कूटरों की लॉन्चिंग तेज कर दी है। आइए जानते हैं 125cc सेगमेंट वाले कुछ सबसे सस्ते स्कूटर के बारे में विस्तार से।





ये है सबसे सस्ता स्कूटर
भारतीय बाजार में मौजूद 125cc स्कूटर्स की कीमतों पर नजर डालें तो सबसे किफायती ऑप्शन यामाहा Ray ZR 125 है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 73,430 से 79,958 रुपये के बीच है। इसके बाद टीवीएस Ntorq 125 है जिसकी कीमत 70,900 से 99,800 रुपये तक जाती है। वहीं, यामाहा Fascino 125 भी एक शानदार ऑप्श है जिसकी कीमत 74,044 से 86,194 रुपये तक जाती है। जबकि टीवीएस जुपिटर 125 की कीमत 75,600 से 86,040 रुपये तक रखी गई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Bajaj Pulsar NS400Z
₹ 1.93 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Duke
₹ 2.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar 125
₹ 79,048 - 87,527

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 250 Duke
₹ 2.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RTR 310
₹ 2.21 - 2.87 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 457
₹ 4.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ये भी हैं शानदार ऑप्शन
दूसरी ओर हीरो Destini 125 की कीमत 75,838 से 84,919 रुपये के बीच है। वहीं, हीरो Xoom 125 को 80,494 से 86,025 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, सुजुकी Access 125 की कीमत 77,684 से 88,227 रुपये तक है। जबकि सुजुकी Avenis 125 की कीमत 83,793 से 86,177 रुपये तक है जो स्पोर्टी डिजाइन वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई है।
पॉपुलैरिटी की वजह
हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, टीवीएस, सुजुकी और यामाहा जैसे बड़े ब्रांड इस सेगमेंट में पहले ही कदम जमा चुके हैं। बता दें कि 125cc स्कूटर्स को ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रियता मिल रही है क्योंकि ये न सिर्फ दमदार इंजन पावर देती हैं बल्कि बेहतर टॉर्क, स्मूद एक्सेलेरेशन और स्पोर्टी हैंडलिंग का अनुभव भी कराती हैं। साथ ही, इनका माइलेज भी प्रैक्टिकली बेहतर होता है जिससे रोजाना के सफर में काफी बचत हो पाती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




