नई बाइक खरीदने का है प्लान? 2 लाख के बजट में ये हैं देश की 5 सबसे धाकड़ बाइक्स, फीचर्स भी लाजवाब
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में पिछले कुछ समय से परफॉर्मेंस बाइक्स का क्रेज काफी बढ़ा है। अब वो दिन गए जब एक स्पोर्टी और दमदार मोटरसाइकिल खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे।

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में पिछले कुछ समय से परफॉर्मेंस बाइक्स का क्रेज काफी बढ़ा है। अब वो दिन गए जब एक स्पोर्टी और दमदार मोटरसाइकिल खरीदने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते थे। आज के समय में कई ऐसी कंपनियां हैं जो बजट में बेहतरीन पावर, शानदार हैंडलिंग और किलर लुक वाली बाइक्स ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी अपने लिए एक ऐसी बाइक तलाश रहे हैं अब आपके लिए ढ़ेरों ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं 2 लाख रुपये से कम कीमत वाली ऐसी ही 5 ताकतवर बाइक्स के बारे में विस्तार से।






बजाज पल्सर NS400Z
बजाज ने हाल ही में पल्सर NS400Z को भारतीय मार्केट में नए अंदाज में उतारा है। अब इसमें 349cc का दमदार इंजन मिलता है जो 40.6bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। यह फिलहाल देश की सबसे सस्ती बाइक है जो 40bhp से ज्यादा की पावर देती है। मात्र 1.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत वाली यह बाइक चार शानदार कलर्स में आती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Triumph Speed T4
₹ 1.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero Xtreme 250R
₹ 1.66 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS400Z
₹ 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 200 Duke
₹ 1.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 250 Duke
₹ 2.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar RS200
₹ 1.71 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हीरो एक्सट्रीम 250R
अगर आप 2 लाख से कम में एक स्पोर्टी लुक वाली बाइक ढूंढ रहे हैं तो हीरो एक्सट्रीम 250R एक बेहतरीन चॉइस है। इसमें 249.03 cc का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो 30bhp की पावर और 25Nm का टॉर्क देता है। बता दें कि 1.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी वैल्यू फॉर मनी साबित होती है। इसका डिजाइन और राइडिंग पोस्चर युवाओं को खूब अट्रैक्ट करता है।
ट्रायम्फ स्पीड T4
ट्रायम्फ की प्रीमियम बाइक्स अब आम आदमी के बजट में भी आने लगी हैं। ट्रायम्फ स्पीड T4 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है जो 29bhp की पावर और 31Nm का टॉर्क पैदा करता है। भारतीय मार्केट में इस बाइक की कीमत 1.95 लाख रुपये रखी गई है। यह बाइक उन राइडर्स के लिए है जो एक क्लासी लुक के साथ अच्छी बिल्ड क्वालिटी और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।
सुजुकी जिक्सर 250
सुजुकी जिक्सर 250 अपनी स्मूथ राइडिंग के लिए जानी जाती है। इसमें 249cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 26.5bhp की पावर जनरेट करता है। इसकी कीमत 1.81 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, अगर आपको पूरी तरह से ढकी हुई स्पोर्टी बाइक पसंद है तो आप इसका 'SF 250' मॉडल भी चुन सकते हैं। इसकी कीमत 1.89 लाख रुपये है।
केटीएम 200 ड्यूक
पावरफुल बाइक्स का जिक्र हो और केटीएम का नाम न आए यह नामुमकिन है। केटीएम 200 ड्यूक अपनी कैटेगरी की सबसे फुर्तीली बाइक्स में से एक है। इसमें 199.5cc का इंजन है जो 25bhp की पावर देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये है। यह बाइक अपने जबरदस्त पिकअप और एग्रेसिव लुक्स के लिए कॉलेज जाने वाले युवाओं और सिटी राइडर्स के बीच काफी पॉपुलर है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


