इस दिवाली SUV खरीदने वालों के लिए 7 शानदार ऑप्शन, पेट्रोल-डीजल से हाइब्रिड-EV तक शामिल

लाइव हिन्दुस्तान
share

दिवाली के आसपास नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई नए ऑप्शन आने वाले हैं। बता दें कि अक्टूबर, 2026 में ऑडी, रेनॉल्ट, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियां अपनी नई SUV लॉन्च कर रही हैं।

these are 7 excellent suv options this diwali check details
इस दिवाली SUV खरीदने वालों के लिए 7 शानदार ऑप्शन

दिवाली के आसपास नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए कई नए ऑप्शन आने वाले हैं। बता दें कि अक्टूबर, 2026 में ऑडी, रेनॉल्ट, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियां अपनी नई SUV लॉन्च कर रही हैं। वहीं, कुछ नई गाड़ियां मार्केट में आ भी चुकी हैं। इस लिस्ट में पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं। इनमें कुछ गाड़ियां नए मॉडल के तौर पर आएंगी, तो कुछ मौजूदा मॉडल के अपडेटेड वर्जन हैं। ऐसे में अगर आप दिवाली पर नई SUV खरीदना चाहते हैं, तो इन सात गाड़ियों की कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल देख लीजिए।

1. ऑडी Q3

ऑडी की नई जनरेशन Q3 16 अक्टूबर को लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे 51.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है। इसमें नई LED लाइट्स, 12.8-इंच टचस्क्रीन, 11.9-इंच डिजिटल डिस्प्ले और 12 स्पीकर वाला Sonos साउंड सिस्टम मिलेगा। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क बनाता है। इसके साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव मिलेगी।

2. रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड

रेलॉल्ट आज यानी 17 अक्टूबर को डस्टर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने वाली है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की बैटरी मिलेगी। इसका पावर आउटपुट 160bhp और172 Nm है। कंपनी 29 kmpl की माइलेज का दावा करती है। इसकी बैटरी ड्राइविंग के दौरान चार्ज होती है, इसलिए इसे अलग से प्लग लगाने की जरूरत नहीं है। इसकी टक्कर मारुति ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और टोयोटा हाइराइडर के हाइब्रिड मॉडल से होगी।

3. हुंडई बेयॉन

हुंडई बेयॉन को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। यह SUV वेन्यू और क्रेटा के बीच अपनी जगह बनाएगी। इसमें दो 12.3-इंच स्क्रीन, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसकी संभावित कीमत 8 लाख से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

4. महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट

महिंद्रा नई बोलेरो को अपडेटेड लुक के साथ ला सकती है। इसमें नए ग्राफिक्स और छोटे-मोटे डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इसका रफ-टफ लुक और सात सीटों वाला लेआउट बरकरार रहने की उम्मीद है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है, जो 75 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव मिलती है। मौजूदा मॉडल की कीमत 8.57 लाख से 9.99 लाख रुपये है।

5. महिंद्रा थार OG

महिंद्रा थार OG लॉन्च हो चुकी है। इसकी कीमत 10.32 लाख से 18.99 लाख रुपये तक है। इसमें नई ग्रिल, बदले हुए बंपर, नई लाइटिंग और आर्टेमिस सिल्वर व जींस ब्लू जैसे नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। केबिन में नई सीट कवरिंग और पीछे बैठने वालों के लिए आर्मरेस्ट दिए गए हैं। इसमें 1.5-लीटर डीजल, 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन हैं। कंपनी की शुरुआती कीमत की पेशकश 30 नवंबर तक वैलिड है।

6. महिंद्रा XUV 3XO CNG

महिंद्रा XUV 3XO का CNG मॉडल 9.99 लाख से 12.27 लाख रुपये की कीमत पर आया है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल और CNG दोनों मोड में 111bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है। कंपनी के अनुसार, यह 24.7 km/kg की माइलेज दे सकती है। इसमें दो CNG टैंक दिए गए हैं, जिससे 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

7. MG विंडसर EV इंडल्ज एडिशन

MG विंडसर EV के इस खास एडिशन की कीमत 18 लाख रुपये है। इसमें नया शैडो गोल्ड कलर, ब्लैक अलॉय व्हील और प्रीमियम केबिन मिलता है। पीछे बैठने वालों के लिए छत पर स्क्रीन, जबकि आगे की सीटों के लिए नेक कुशन दिए गए हैं। इसमें 38 kWh की बैटरी दी गई है, जिसकी दावा की गई रेंज 332 किलोमीटर है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 136bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क देती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इस दिवाली SUV खरीदने वालों के लिए ये हैं 7 शानदार ऑप्शन