ये हैं भारत की 5 शानदार 'वेंटिलेटेड सीट्स' वाली कारों के ऑप्शन, कीमत ₹7.30 लाख से शुरू

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत में गर्मियों का पारा जिस तरह से 45-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, उसमें कार के भीतर का तापमान किसी भट्टी से कम नहीं होता। यहीं पर वेंटिलेटेड सीट्स का जादू काम आता है।

ये हैं भारत की 5 शानदार 'वेंटिलेटेड सीट्स' वाली कारों के ऑप्शन, कीमत ₹7.30 लाख से शुरू

भारत में गर्मियों का पारा जिस तरह से 45-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, उसमें कार के भीतर का तापमान किसी भट्टी से कम नहीं होता। ऐसे में केवल एयर कंडीशनिंग (AC) पर्याप्त नहीं रह गई है। दरअसल, यह केबिन को तो ठंडा कर देती है लेकिन आपकी पीठ और पसीने के बीच कोई राहत नहीं देती। यहीं पर वेंटिलेटेड सीट्स का जादू काम आता है। पहले यह प्रीमियम फीचर केवल लग्जरी कारों तक सीमित था। हालांकि, अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 12 लाख रुपये के बजट के भीतर भी ऐसी शानदार कारें उपलब्ध हैं जिनमें वेंटिलेटेड सीट्स मिलता है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फॉक्सवैगन टाइगुन

फॉक्सवैगन टाइगुन अपनी मजबूत बनावट और स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए जानी जाती है। इसका केबिन भी काफी प्रीमियम है। बता दें कि 11.41 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर यह कार फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आती है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो 114bhp की पावर देता है। इसके अलावा, इसमें 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर जैसी मॉडर्न फीचर्स भी शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tiguan R-Line

Volkswagen Tiguan R-Line

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

किआ सेल्टोस

किया सेल्टोस मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी तकनीक और फीचर्स के लिए मशहूर है। इसके बेस मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो बजट में रहने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। गर्मी के लिए इसमें शानदार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं, जो लंबी दूरी की ड्राइविंग में थकान कम करती हैं। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है।

किआ सोनेट

अगर आप एक कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं तो किआ सोनेट एक बेहतरीन ऑप्शन है। मात्र 7.30 लाख रुपये की शुरुआती रेंज में उपलब्ध यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स देने वाली कारों में से एक है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के साथ-साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मिलती है। सोनेट में इंजन के कई ऑप्शन हैं।

स्कोडा कायलाक

स्कोडा की नई सब-4 मीटर एसयूवी 'कायलाक' भारतीय मार्केट को ध्यान में रखकर बनाई गई है। बता दें कि 7.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह कार अपने आरामदायक इंटीरियर और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स के लिए चर्चा में है। यह कार 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो रिफाइंड परफॉर्मेंस देती है। गर्मी से लड़ने के लिए इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

रेनॉल्ट डस्टर

भारतीय सड़कों पर वापसी करने वाली नई रेनॉल्ट डस्टर रफ-एंड-टफ लुक और मॉडर्न फीचर्स से लैस है। लगभग 10.49 लाख रुपये की कीमत पर यह एसयूवी 6-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ आती है। डस्टर में मिलने वाला पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल इसे गर्मियों के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।