
बार-बार गियर बदलने से छुटकारा दिला देगी ये 5 सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार, कीमत ₹4.95 लाख से शुरू
हैचबैक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार से ड्राइविंग आरामदायक हो जाती है। बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की झंझट से राहत मिलती है। इससे शहरों की भीड़भाड़ में एक बड़ा फायदा साबित होती है।
शहरों में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या के बीच हैचबैक कारें आज भी आम ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। आसान ड्राइविंग, किफायती कीमत और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के कारण ये कारें रोजमर्रा के कामकाज के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं। जब हैचबैक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है तो ड्राइविंग और भी आरामदायक हो जाती है। बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की झंझट से राहत मिलती है जो शहरों की भीड़भाड़ में एक बड़ा फायदा साबित होती है। ऐसे में आइए जानते हैं 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली ऐसी ही 5 हैचबैक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स कारों के बारे में विस्तार से।






मारुति ऑल्टो K10
इस लिस्ट में सबसे किफायती नाम मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का है। इसे लोग प्यार से ‘लॉर्ड ऑल्टो’ भी कहते हैं। छोटा साइज होने के बावजूद यह कार शहर की ट्रैफिक, लंबी हाईवे ड्राइव और पहाड़ी रास्तों पर भी अच्छा प्रदर्शन करती है। ऑल्टो के VXi (O) और VXi+ (O) वैरिएंट्स में AMT का ऑप्शन मिलता है जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख और 5.45 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20 N Line
₹ 9.14 - 11.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 6.87 - 10.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा टियागो
इस सेगमेंट में टाटा टियागो भी एक शानदार ऑप्शन है। टाटा टियागो में पेट्रोल के साथ-साथ CNG में भी AMT का विकल्प मिलता है। 4-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग और 6.31 लाख से 8.10 लाख रुपये की कीमत इसे सेफ और फ्यूल-एफिशिएंट कार बनाती है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारतीय बाजार की सबसे सफल हैचबैक में से एक रही है। मौजूदा जनरेशन में यह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है और फीचर्स के मामले में भी काफी प्रीमियम हो चुकी है। स्विफ्ट के AMT वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.04 लाख से 8.65 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई i20
दूसरी ओर हुंडई i20 इस लिस्ट की सबसे स्टाइलिश और अपमार्केट हैचबैक मानी जाती है। सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़े टचस्क्रीन जैसे फीचर्स के साथ i20 लोगों को खूप पसंद आती है। इस ऑटोमैटिक वैरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 8.13 लाख से 10.52 लाख रुपये तक जाते हैं।
सिट्रॉएन C3X
सिट्रॉएन C3X भले ही ज्यादा पॉपुलर न हो लेकिन इसका टर्बो पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसे ड्राइविंग के शौकीनों के लिए एक दिलचस्प ऑप्शन बनाता है। बता दें कि 9.05 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर यह कार अलग डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का संतुलन पेश करती है। कुल मिलाकर, अगर आप शहर के लिए एक किफायती, आरामदायक और ऑटोमैटिक हैचबैक तलाश रहे हैं, तो ये पांचों मॉडल अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से मजबूत विकल्प साबित होते हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




