पैसा रखिए तैयार! टर्बो CNG इंजन के साथ एंट्री की तैयारी में ये 7 धाकड़ कार; जानिए कब होंगी लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय कार मार्केट में सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब तक ज्यादातर सीएनजी कारें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही आती थीं। हालांकि, अब यह ट्रेंड तेजी से बदल रहा है।

these 7 cars are gearing up to enter the market with turbo cng engines
7 अपकमिंग टर्बो सीएनजी कार भारत

भारतीय कार मार्केट में माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट के लिए सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब तक ज्यादातर सीएनजी कारें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही आती थीं। हालांकि, अब यह ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। कार कंपनियां अब ज्यादा पावर और दमदार टॉर्क के लिए टर्बो-पेट्रोल इंजन पर बेस्ड सीएनजी कारें ला रही हैं। आइए जानते हैं आने वाले समय में मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रहीं ऐसी ही 7 शानदार टर्बो-सीएनजी कारों के बारे में।

Mahindra XUV 3XO CNG

महिंद्रा अपनी मशहूर एसयूवी XUV 3XO का सीएनजी अवतार पेश करने की तैयारी में है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलने की पूरी उम्मीद है। यह करीब 111bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क देता है। कंपनी इसमें डिग्गी की जगह बचाने के लिए गाड़ी के नीचे अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दे सकती है।

Renault Triber Turbo CNG

रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर 7-सीटर ट्राइबर को नए RGEP प्लेटफॉर्म पर अपडेट कर रही है। इसमें 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी सेटअप दिया जाएगा। यह 100bhp की पावर जनरेट करता है। खास बात यह है कि इसमें भी अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा, जिससे कार में सामान रखने के लिए पूरा बूट स्पेस बना रहेगा।

Renault Kiger Turbo CNG

रेनॉल्ट की सब-कंपैक्ट एसयूवी काइगर भी जल्द ही नए प्लेटफॉर्म पर टर्बो-सीएनजी ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें भी 100bhp पावर वाला 1.0-लीटर टर्बो इंजन और अंडरबॉडी सीएनजी सिलेंडरों का सेटअप देखने को मिलेगा। यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होगी जो कम खर्च में दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Nissan Magnite और Gravite Turbo CNG

रेनॉल्ट की तरह निसान भी अपनी मैग्नाइट और आने वाली ग्रेवाइट में 1.0-लीटर टर्बो-सीएनजी इंजन देने जा रही है। ये दोनों गाड़ियां RGEP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। इनमें गाड़ी के नीचे सीएनजी सिलेंडर सेट किए जाएंगे। इससे कार में 100bhp की पावर और 160Nm टॉर्क के साथ-साथ शानदार बूट स्पेस भी मिलेगा।

Mahindra Vision S CNG

महिंद्रा अगले साल अपनी बिल्कुल नई सब-4-मीटर एसयूवी 'विजन एस' को लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह कार मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर बनेगी, जिसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पर बेस्ड सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जाएगा। सीएनजी के अलावा यह कार पेट्रोल, डीजल और ऑल-इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश की जाएगी।

Skoda Kylaq CNG

अपनी बिक्री से तहलका मचाने वाली स्कोडा काइलाक एसयूवी का भी सीएनजी वैरिएंट पाइपलाइन में है। कंपनी इसके 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को सीएनजी के साथ टेस्ट कर रही है, जो ग्लोबल मार्केट में करीब 90bhp की पावर देता है। अगर यह भारत में आती है, तो प्रीमियम सब-4-मीटर सीएनजी सेगमेंट में यह एक बड़ा धमाका होगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़पैसा रखिए तैयार! टर्बो CNG इंजन के साथ एंट्री की तैयारी में ये 7 धाकड़ कार