Hindi Newsऑटो न्यूज़these 5 suv made a lot of headlines at auto expo 2025

ऑटो एक्सपो 2025 में इन 5 SUV ने खूब बटोरी सुर्खियां, इनमें क्रेटा EV भी शामिल; जानिए खासियत

मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा को शोकेस किया। ग्राहकों को ई विटारा 2 बैटरी पैक 49kWh और 61kWh में मिलेगा।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 26 Jan 2025 04:12 PM
share Share
Follow Us on
ऑटो एक्सपो 2025 में इन 5 SUV ने खूब बटोरी सुर्खियां, इनमें क्रेटा EV भी शामिल; जानिए खासियत

भारतीय मार्केट में लगातार एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल में ही खत्म हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कई नए SUV मॉडल पेश किए गए जो जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

Kia Syros

किआ सिरोस ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पब्लिक डेब्यू किया। एसयूवी की कीमतों का ऐलान अगले महीने 1 फरवरी को होगा। पावरट्रेन के तौर पर एसयूवी में 1.0L टर्बो GDI और 1.5L CRDi इंजन के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन दिया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा को शोकेस किया। ग्राहकों को ई विटारा 2 बैटरी पैक 49kWh और 61kWh में मिलेगा। दावा किया जाता है कि एक बार चार्ज करने पर यह ईवी 500 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।

ये भी पढ़ें:कल से शुरू होगी ₹7.89 लाख की 5-स्टार सेफ्टी वाली इस भौकाली SUV की डिलीवरी

Hyundai Creta EV

हुंडई ने मोस्ट-अवेटेड क्रेटा ईवी को ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च कर दिया। भारतीय मार्केट में क्रेटा ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से लेकर 23.49 लाख रुपये तक जाती है। क्रेटा ईवी में 42kWh और 51.4kWh का 2 बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज पर 390 किमी से 473 किमी तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर कर सकती है।

Tata Sierra ICE

ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा सिएरा का प्री-प्रोडक्शन वर्जन पेश किया गया था। पावरट्रेन के तौर पर एसयूवी में 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.0L डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके अलावा, फीचर्स के तौर पर एसयूवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच की स्क्रीन मिलती हैं।

Toyota Urban Cruiser EV

टोयोटा ने मोस्ट-अवेटेड अर्बन क्रूजर ईवी को हाल ही में नई दिल्ली में खत्म हुए ऑटो एक्सपो 2025 में अनवील कर दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईवी भारत में 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है। पावरट्रेन के तौर पर इसमें ई विटारा के समान ही 49kWh और 61kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा जो सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें