भयंकर गर्मी में कार दे सकती है दगा! जेब ढीली होने से पहले अपनाएं ये 5 टिप्स, बचेंगे हजारों रुपये
चिलचिलाती धूप में कार का इंजन, टायर और यहां तक कि उसकी पेंट की चमक भी खतरे में रहती है। अगर आप इस समर सीजन में लंबी ट्रिप पर निकलने वाले हैं या शहर की ट्रैफिक में फंसने वाले हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है।

भारत में भीषण गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। इस तपती धूप का असर हमारे साथ हमारी कार पर भी पड़ता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि कार तो लोहे की बनी है, इसे भला गर्मी से क्या फर्क पड़ेगा? लेकिन यहीं हम गलती कर बैठते हैं। चिलचिलाती धूप में कार का इंजन, टायर और यहां तक कि उसकी पेंट की चमक भी खतरे में रहती है। अगर आप इस समर सीजन में अपनी गाड़ी के साथ किसी लंबी ट्रिप पर निकलने वाले हैं या शहर की ट्रैफिक में फंसने वाले हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे आसान 'कार केयर टिप्स' जो आपके सफर को भी सुरक्षित और आरामदायक बनाएंगे।






कूलिंग सिस्टम की जांच
गर्मी में सबसे ज्यादा खतरा इंजन के ओवरहीट होने का रहता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपनी कार के कूलेंट लेवल को नियमित रूप से चेक करें। अगर कूलेंट कम है, तो उसे तुरंत टॉप-अप करें। साथ ही, रेडिएटर के होसेस और बेल्ट्स को भी देख लें कि कहीं उनमें कोई दरार तो नहीं आ गई है। याद रखें, एक छोटा सा लीकेज भी बीच रास्ते में इंजन को जाम कर सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6 - 8.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW Z4
₹ 87.9 - 92.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG SL 55 Roadster
₹ 2.47 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टायर प्रेशर पर नजर
सूरज की तपिश से सड़कें गर्म हो जाती हैं, जिससे टायरों के अंदर की हवा फैलती है। अगर टायर में प्रेशर ज्यादा है या टायर बहुत पुराने और घिसे हुए हैं, तो उनके फटने (Blow-out) का डर बना रहता है। गर्मियों में हमेशा ठंडे टायरों का प्रेशर चेक करें और मैन्युफैक्चरर द्वारा बताए गए लेवल पर ही रखें। इससे न सिर्फ आपकी सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि कार का माइलेज भी बेहतर होगा।
एयर कंडीशनिंग की सर्विसिंग
बिना AC के गर्मियों में ड्राइविंग करना किसी सजा से कम नहीं है। समर पीक पर आने से पहले अपनी कार के AC सिस्टम की सर्विस जरूर करवा लें। कभी-कभी गैस कम होने या फिल्टर में धूल जमने की वजह से कूलिंग कम हो जाती है। केबिन एयर फिल्टर को साफ करना या बदलना एक छोटा सा काम है, लेकिन यह केबिन को जल्दी ठंडा करने में बड़ी मदद करता है।
बैटरी की हेल्थ का ख्याल
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि बैटरी सिर्फ सर्दियों में धोखा देती है, लेकिन सच यह है कि भीषण गर्मी बैटरी के अंदर मौजूद लिक्विड को जल्दी सुखा देती है। इससे बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग लग सकता है और वह जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। अगर आपकी बैटरी 3 साल से पुरानी है, तो एक बार मैकेनिक से उसका वोल्टेज चेक करवा लें ताकि आपको अचानक धक्का न मारना पड़े।
फ्लूइड लेवल्स और वाइपर्स
कार में सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, कई और तेल भी होते हैं जैसे इंजन ऑयल, ब्रेक फ्लूइड और पावर स्टीयरिंग फ्लूइड। गर्मी में ये तरल पदार्थ जल्दी गाढ़े या कम हो सकते हैं। साथ ही, गर्मियों की तेज धूप वाइपर की रबर को सख्त कर देती है। अगर अचानक गर्मियों वाली बारिश हो जाए, तो खराब वाइपर आपकी विजिबिलिटी बिगाड़ सकते हैं। इसलिए विंडशील्ड वॉशर फ्लुइड को भरकर रखें और वाइपर्स की जांच करें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


