बंपर माइलेज और नो चार्जिंग टेंशन! मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 5 कॉम्पैक्ट हाइब्रिड SUVs, जानिए कब होंगी लॉन्च
भारतीय ग्राहकों के बीच हाइब्रिड कारों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, इन्हें इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह अलग से चार्ज करने का कोई झंझट नहीं होता। ये कारें चलते-चलते खुद ही चार्ज हो जाती हैं।

भारतीय ग्राहकों के बीच हाइब्रिड कारों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, इन्हें इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह अलग से चार्ज करने का कोई झंझट नहीं होता। ये कारें चलते-चलते खुद ही चार्ज हो जाती हैं और शानदार माइलेज देती हैं। अगर आप भी आने वाले समय में अपने लिए एक बजट-फ्रेंडली यानी किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि भारतीय मार्केट में जल्द ही 5 शानदार सब-4 मीटर हाइब्रिड SUV की एंट्री होने जा रही है। यह आपके बजट में भी फिट बैठेंगी और पेट्रोल का खर्च भी आधा कर देंगी। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।
महिंद्रा विजन S हाइब्रिड
महिंद्रा अपनी पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV के रूप में 'विजन एस' कांसेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल लाने की तैयारी में है। यह सब-4 मीटर SUV कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बनेगी। यह पेट्रोल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड तीनों को सपोर्ट करता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बनाएगी। इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसे साल 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Compact Electric SUV
₹ 10.5 - 20 लाख
Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.33 - 1.48 करोड़
Hyundai Mid-Size ICE SUV
₹ 12.5 - 18 लाख
Mahindra Vision S
₹ 10.5 - 17.5 लाख
Tesla Model S
₹ 70 लाख - 1 करोड़
Lamborghini Urus
₹ 4.18 - 4.47 करोड़
रेनॉल्ट ब्रिजर हाइब्रिड
रेनॉल्ट भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV 'ब्रिजर' को स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार में लाने जा रही है। इसका लुक काफी मस्कुलर और बॉक्सी होगा। यह डस्टर वाले RGMP स्मॉल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस कार में हॉर्स पावरट्रेन का 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मिलकर करीब 30 किमी प्रति लीटर का बंपर माइलेज देगा। इसकी संभावित कीमत 18 लाख से 22 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। कंपनी इसे साल 2027 में लॉन्च कर सकती है।
हुंडई बेयॉन हाइब्रिड
हुंडई इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में अपनी नई SUV 'बेयॉन' का सेकंड-जनरेशन मॉडल उतारने का प्लान बना रही है। इसमें कंपनी का नया तैयार किया जा रहा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। इसके कई पार्ट्स अगली जनरेशन की i20 से लिए जाएंगे। इससे इसकी लागत कम रहेगी। इसकी कीमत 14 लाख से 17 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
निसान की नई हाइब्रिड SUV
रेनॉल्ट ब्रिजर के प्लेटफॉर्म पर ही उसकी पार्टनर कंपनी निसान भी भारत में अपनी एक नई हाइब्रिड SUV लाने की तैयारी में है। इस SUV में भी रेनॉल्ट की तरह ही हॉर्स पावरट्रेन का 1.2-लीटर मिलर-साइकिल टर्बोचार्ज्ड इंजन और एडवांस हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल किया जाएगा। यह गाड़ी भी ग्राहकों को लगभग 30 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देगी। इसकी कीमत भी 18 लाख से 22 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
किआ सोनेट हाइब्रिड
किआ अपनी बेहद पॉपुलर SUV सोनेट को भी अगले जनरेशन मॉडल (कोडनेम: QY2E) के साथ हाइब्रिड अवतार में पेश करेगी। यह एसयूवी साल 2027 तक मार्केट में आ सकती है। जबकि इसका हाइब्रिड वैरिएंट 2028 या 2029 की शुरुआत में देखने को मिलेगा। शुरुआत में यह मौजूदा पेट्रोल-डीजल इंजनों के साथ आएगी। बाद में इसमें हुंडई का नया 1.2-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन जोड़ दिया जाएगा। इसकी कीमत 15 लाख से 18 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


