792KM की रेंज और मसाज वाली सीटें! अप्रैल में लॉन्च होंगी ये 5 धांसू लग्जरी कारें, जान लीजिए खासियत
भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है। पहले क्वार्टर में रेनॉ डस्टर और मारुति ई-विटारा जैसे बड़े लॉन्च के बाद अब अप्रैल का महीना भी कार लवर्स के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है।

भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है। पहले क्वार्टर में रेनॉ डस्टर और मारुति ई-विटारा जैसे बड़े लॉन्च के बाद अब अप्रैल का महीना भी कार लवर्स के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होने वाला है। दरअसल, इस महीने आम बजट वाली कारों से लेकर करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों तक, कई बड़े ब्रांड्स अपने नए मॉडल्स उतारने के लिए तैयार हैं। इनमें फोक्सवैगन से लेकर टोयोटा जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं अप्रैल में लॉन्च होने वाली उन 5 बड़ी कारों के बारे में जो सड़क पर उतरते ही माहौल बदल देंगी।






नई फोक्सवैगन टाइगुन
फोक्सवैगन अपनी मिड-साइज एसयूवी टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल 9 अप्रैल को पेश करने जा रही है। इस नई टाइगुन में पहले से ज्यादा आक्रामक डिजाइन, कनेक्टेड हेडलैंप्स और चमकने वाला ब्रांड लोगो देखने को मिलेगा। इंटीरियर में 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर और पीछे की सीटों पर मसाज फंक्शन जैसे लग्जरी फीचर्स दिए जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव इसके 1.0-लीटर टीएसआई इंजन के साथ मिलने वाला 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा, जो कार के माइलेज और ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बना देगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG M9 EV
₹ 69.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
एमजी मेजेस्टर
टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देने के लिए एमजी मोटर्स अपनी नई एसयूवी 'मेजेस्टर' लॉन्च करने जा रही है। यह दरअसल एमजी ग्लॉस्टर का फेसलिफ्ट वर्जन है, जिसे अब और भी रफ-एंड-टफ लुक दिया गया है। इसके केबिन में 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैसेंजर मसाज सीट और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इसमें फ्रंट और सेंटर डिफरेंशियल लॉक्स के साथ क्रॉल फंक्शन भी दिया गया है, जो इसे पहाड़ों और कच्चे रास्तों का राजा बनाता है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला
टोयोटा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'अर्बन क्रूजर एबेला' के साथ धमाका करने को तैयार है। मारुति ई-विटारा पर बेस्ड यह ईवी दो कॉन्फिगरेशन में आएगी। इसमें 440 किमी और 543 किमी की शानदार रेंज मिलने की उम्मीद है। इसका लुक काफी प्रीमियम और साफ-सुथरा रखा गया है। इसमें पीछे की तरफ झुके हुए हेडलैंप्स और क्लीन फ्रंट बंपर दिया गया है।
निसान टेक्टॉन
निसान टेरानो की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी 'टेक्टॉन' नाम की नई मिड-साइज एसयूवी ला रही है। यह कार पूरी तरह से नई रेनॉ डस्टर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। । इसमें 1.0-लीटर और 1.3-लीटर के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेंगे। कंपनी की योजना अगले साल की शुरुआत में इसका हाइब्रिड मॉडल भी लाने की है, जो सीधे तौर पर उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ माइलेज भी चाहते हैं।
मर्सिडीज-बेंज CLA EV
लग्जरी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मर्सिडीज अपनी तीसरी जनरेशन की CLA इलेक्ट्रिक लॉन्च करने जा रही है। यह कार दो वैरिएंट्स (200 और 250+) में उपलब्ध होगी। इसमें टॉप वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज देगा। फीचर्स के तौर पर इसमें 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन, फिक्स्ड ग्लास रूफ और हाई-स्पीड टाइप-C पोर्ट्स मिलेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि मर्सिडीज इस इलेक्ट्रिक सेडान को 55 से 60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की रेंज में पेश कर सकती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


