मार्केट में एक के बाद एक दस्तक देंगी ये 5 धांसू कॉम्पैक्ट SUV, खरीदने की मचेगी होड़! जानिए लॉन्चिंग डेट

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय कार मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों को सबसे ज्यादा ग्राहक मिलते हैं। इसे देखते हुए कार कंपनियां आने वाले 12 से 18 महीनों में कम से कम 5 नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

मार्केट में एक के बाद एक दस्तक देंगी ये 5 धांसू कॉम्पैक्ट SUV, खरीदने की मचेगी होड़! जानिए लॉन्चिंग डेट

भारतीय कार मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों को सबसे ज्यादा ग्राहक मिलते हैं। लोगों के बीच इसी दीवानगी को देखते हुए कार कंपनियां आने वाले 12 से 18 महीनों में कम से कम 5 नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इन गाड़ियों में नया लुक, एडवांस्ड फीचर्स और गजब का माइलेज मिलने वाला है। अगर आप भी अपने लिए एक नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन अपकमिंग ऑप्शंस पर एक नजर जरूर डाल लें। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नई मारुति ब्रेजा

मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली ब्रेजा सीरीज के मौजूदा मॉडल को आए करीब चार साल हो चुके हैं। मार्केट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए कंपनी इसे बहुत जल्द एक नया फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। इस नई गाड़ी में बदले हुए बंपर, नई फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन की एलईडी लाइट्स और 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। कार के अंदर अब बड़ा 10.1-इंच का टचस्क्रीन, हवादार सीटें और सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

महिंद्रा विजन S

महिंद्रा ने पिछले साल अगस्त में 'विजन एस' कॉन्सेप्ट मॉडल को दुनिया के सामने दिखाया था। यह साल 2027 की शुरुआत में शोरूम तक पहुंच सकता है। इस गाड़ी को महिंद्रा XUV 3XO से ऊपर रखा जाएगा, जो उन ग्राहकों के लिए होगी जो ज्यादा दमदार और रफ-टफ एसयूवी चाहते हैं। इसका डिजाइन थोड़ा चौकोर होगा और ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी ज्यादा मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरुफ, लेवल-2 ADAS और डिजिटल स्क्रीन के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।

नेक्स्ट-जेन किया सोनेट

अगले साल की शुरुआत में किया मोटर्स अपनी पॉपुलर सोनेट का सेकंड-जनरेशन मॉडल पूरी तरह से बदलकर लॉन्च करने वाली है। टेस्टिंग के दौरान दिखी इस नई कार का डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न नजर आ रहा है। इसके केबिन को भी पूरी तरह से नया और हाई-टेक लुक दिया गया है। नई सोनेट में 12.3-इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी कंट्रोल के लिए अलग टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे, जबकि इसका इंजन पुराना ही रहेगा।

नई मारुति फ्रोंक्स

मारुति की शानदार कूपे-एसयूवी फ्रॉन्क्स को भी साल 2027 की शुरुआत में पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है। इसके बाहरी लुक में बंपर, ग्रिल और लाइट्स को बदला जाएगा, जबकि अंदर 10.1-इंच का नया टचस्क्रीन और रियर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। लेकिन इस कार का सबसे बड़ा आकर्षण होगा इसका नया सीरीज-हाइब्रिड इंजन, जो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलकर काम करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह हाइब्रिड सिस्टम कार को करीब 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।

रेनॉल्ट ब्रिजर

फ्रांसीसी कार कंपनी रेनॉल्ट भी इस रेस में पीछे नहीं है। कंपनी साल 2027 की तीसरी तिमाही में 'ब्रिजर' नाम की एक नई एसयूवी लाने वाली है। यह गाड़ी सीधे तौर पर महिंद्रा विजन एस को टक्कर देगी और इसका लुक काफी मैच्योर और सड़कों पर धांसू मौजूदगी वाला होगा। कंपनी का टारगेट इसमें इस सेगमेंट के सबसे बड़े 17-इंच के व्हील्स, 200 मिमी का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और 400 लीटर का बड़ा बूट स्पेस देने का है। यह कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के नॉर्मल और टर्बो दोनों ऑप्शंस के साथ मार्केट में दस्तक देगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।