नई कार लेने की है प्लानिंग? भारतीय सड़कों पर राज करने आ रही हैं ये 5 नई सेडान कारें; जानिए खासियत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में बीते कुछ समय से SUV सेगमेंट का दबदबा बढ़ा है। हालांकि, सेडान कारों का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। लग्जरी, कंफर्ट और शानदार ड्राइविंग डायनामिक्स के शौकीन आज भी सेडान को ही पहली पसंद मानते हैं।

नई कार लेने की है प्लानिंग? भारतीय सड़कों पर राज करने आ रही हैं ये 5 नई सेडान कारें; जानिए खासियत

भारतीय मार्केट में बीते कुछ समय से SUV सेगमेंट का दबदबा बढ़ा है। हालांकि, सेडान कारों का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। लग्जरी, कंफर्ट और शानदार ड्राइविंग डायनामिक्स के शौकीन आज भी सेडान को ही पहली पसंद मानते हैं। इसी मांग को देखते हुए अब दिग्गज कार निर्माता कंपनियां जैसे फॉक्सवैगन, स्कोडा, मर्सिडीज-बेंज और होंडा भारतीय सड़कों पर अपनी नई और अपडेटेड सेडान उतारने की तैयारी में हैं। आने वाले महीनों में प्रीमियम से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इन 5 अपकमिंग मॉडलों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मर्सिडीज-बेंज CLA इलेक्ट्रिक

मर्सिडीज-बेंज भारत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक CLA को अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च करने की तैयारी में है। इस कार की संभावित कीमत 60 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसमें 85 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 792 किलोमीटर (WLTP) तक की शानदार रेंज दे सकता है। यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन होगी जो लग्जरी के साथ-साथ सस्टेनेबल मोबिलिटी की तलाश में हैं।

फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट

फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर सेडान वर्टस का फेसलिफ्ट मॉडल इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इस अपडेट में कार के बाहरी लुक में मामूली बदलाव और केबिन को अधिक फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। मैकेनिकल तौर पर इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन बरकरार रहने की उम्मीद है। हालांकि, चर्चा है कि कंपनी इसमें नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी शामिल कर सकती है।

न्यू स्कोडा स्लाविया

वर्टस की तरह ही स्कोडा स्लाविया को भी 2026 में एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इस फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर में नई डिजाइन वाली ग्रिल और अपडेटेड लाइट सेटअप देखने को मिल सकता है। इंटीरियर में नई कुशाक से प्रेरित कुछ मॉडर्न फीचर्स जोड़े जाएंगे ताकि यह सेगमेंट में बनी रहे। हालांकि, कार के पावरट्रेन में बदलाव की संभावना नहीं है।

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

भारत की सबसे भरोसेमंद सेडान में से एक होंडा सिटी को 2026 की दूसरी छमाही में एक और अपडेट मिलने जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इसे 2023 में ही अपडेट किया था। कार के अंदर नई अपहोल्स्ट्री, बेहतर ट्रिम फिनिश और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। यह अपडेट मुख्य रूप से कार को और अधिक प्रीमियम लुक देने पर केंद्रित होगा।

स्कोडा ऑक्टाविया RS

परफॉर्मेंस के शौकीनों के बीच मशहूर स्कोडा ऑक्टाविया RS एक बार फिर भारत में वापसी करने वाली है। साल 2026 के अंत तक कंपनी इसका नया बैच लाने की योजना बना रही है। बता दें कि पिछला लिमिटेड एडिशन (100 यूनिट्स) मिनटों में बिक गया था। यह कार अपने जबरदस्त इंजन और स्पोर्ट्स कार जैसे अनुभव के लिए जानी जाती है। स्कोडा के चाहने वालों के लिए यह सबसे रोमांचक लॉन्च में से एक होने वाला है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।