खरीदनी है नई कार? मार्केट में जल्द दस्तक देंगी ये 5 दमदार मिड-साइज SUV; देखें डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में मिड-साइज एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बता दें कि साल 2026 की शुरुआत से ही मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कई शानदार कारें लॉन्च हुई हैं। 

खरीदनी है नई कार? मार्केट में जल्द दस्तक देंगी ये 5 दमदार मिड-साइज SUV; देखें डिटेल्स

भारतीय मार्केट में मिड-साइज एसयूवी की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। साल की शुरुआत से ही मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कई शानदार कारें लॉन्च हुई हैं। हालांकि, असली मुकाबला साल के बचे हुए महीनों में देखने को मिलेगा। बता दें कि टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा, निसान और स्कोडा जैसे दिग्गज ब्रांड्स अपनी नई और अपडेटेड एसयूवी के साथ मार्केट में उतरने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। आइए जानते हैं आने वाले महीनों में भारतीय मार्केट में एंट्री करने वाली ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट

महिंद्रा अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी स्कॉर्पियो-एन को आने वाले कुछ महीनों में नया अपडेट देने जा रही है। इस फेसलिफ्ट वर्जन में आपको बाहर की तरफ नई लाइटिंग, बदली हुई फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। वहीं, केबिन में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। हालांकि, एसयूवी के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

टाटा सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक ब्रांड 'सिएरा' को अब इलेक्ट्रिक अवतार में लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि अगले 3 महीनों के भीतर इसकी एंट्री हो सकती है। सिएरा ईवी में ग्राहकों को दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे। परफॉरमेंस के मामले में यह एसयूवी काफी दमदार होगी। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकेगी।

टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला

टोयोटा की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 'हार्टेक्ट-ई' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसका डिजाइन टोयोटा के ग्लोबल कॉन्सेप्ट मॉडल से प्रेरित होगा। इबेला में कंपनी 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक ऑफर कर सकती है। यह कार एक बार चार्ज होने पर करीब 543 किमी तक चलेगी।

स्कोडा कायलाक स्पोर्टलाइन

स्कोडा अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कायलाक का एक ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश वर्जन 'स्पोर्टलाइन' लॉन्च करने वाली है। इसमें आपको स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ब्लैक-आउट ग्रिल, कॉन्ट्रास्टिंग कलर्स और स्पेशल अलॉय व्हील्स जैसे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह मॉडल उन ग्राहकों को टारगेट करेगा जिन्हें परफॉरमेंस के साथ-साथ गाड़ी का लुक भी थोड़ा हटकर चाहिए।

निसान टेक्टन

निसान की अपकमिंग टेक्टन एसयूवी को रेनॉल्ट डस्टर वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसका मतलब है कि इसकी बनावट और मजबूती जबरदस्त होगी। इसे 1.0-लीटर टर्बो, 1.3-लीटर टर्बो और पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 2026 की दूसरी छमाही तक भारतीय सड़कों पर नजर आ सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।