बजट रखिए तैयार! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 5 दमदार मिड-साइज SUV; जानिए कब होंगी लॉन्च
भारतीय मार्केट में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां जल्द कई मॉडल लाने जा रही हैं।

भारतीय मार्केट में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां जल्द कई मॉडल लाने जा रही हैं। अब खबर आ रही है कि इस नए फाइनेंशियल ईयर (FY27) में 5 नए दमदार मॉडल एंट्री करने जा रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रिक (EV), प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड जैसी मॉडर्न तकनीुक देखने को मिलेगी। अगर आप भी अगले कुछ महीनों में नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं इन 5 अपकमिंग मॉडलों पर विस्तार से।
एमजी हेक्टर हॉक
एमजी मोटर्स भारतीय मार्केट में अपनी नई हेक्टर हॉक को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। यह धांसू एसयूवी प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और प्योर इलेक्ट्रिक (EV) दोनों ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी। इसके ईवी वैरिएंट में 56.7 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलेगा, जो सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर की शानदार रेंज देगा। शुरुआत में कंपनी इसे 5-सीटर ऑप्शन में उतारेगी। जबकि बाद में इसका 7-सीटर मॉडल भी लाया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
Kia Seltos EV
₹ 20 लाख से शुरू
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
Honda Elevate EV
₹ 18 लाख से शुरू
Kia Seltos
₹ 10.99 - 21.82 लाख
न्यू-जनरेशन हुंडई क्रेटा
हुंडई अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा को नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। इसे 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इस नई जनरेशन क्रेटा में जीरो-ग्रेविटी सीट्स, मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो इसमें पहले की तरह ही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते रहेंगे। इन सभी इंजन ऑप्शंस के साथ स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
किआ सेल्टोस हाइब्रिड
साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) साल 2027 की शुरुआत में अपनी पॉपुलर सेल्टोस का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट मार्केट में उतारेगी। इसके मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और एडवांस बैटरी पैक सेटअप से जोड़ा जाएगा। यह हाइब्रिड सेटअप बेहद किफायती होने वाला है। यह एसयूवी करीब 25 किमी प्रति लीटर का दमदार माइलेज देगी।
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड
भारतीय मार्केट में जबरदस्त वापसी करते हुए नई जनरेशन रेनॉल्ट डस्टर इस साल दिवाली के त्योहार के आस-पास स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार में लॉन्च होगी। इसमें 1.8-लीटर का फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.4 kWh की कैपिसिटी वाला बैटरी पैक दिया जाएगा। यह हाइब्रिड इंजन कंबाइंड रूप से 160bhp की बेहतरीन पावर जनरेट करेगा। इसमें मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी कारों से होगा।
होंडा एलीवेट फेसलिफ्ट
होंडा अपनी एलीवेट एसयूवी का नया फेसलिफ्ट मॉडल ला रही है। इसे हाल ही में पहली बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस नई कार में री-डिजाइन हेडलैम्प्स, नए बंपर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही सेफ्टी को बेहतर करने के लिए इसमें हुंडई और किया की तरह एडवांस ADAS सेफ्टी सूट का लेटेस्ट वर्जन मिलेगा। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। यह पुराने 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


