बढ़ने वाली है क्रेटा की टेंशन! मार्केट में तहलका मचाने आ रही ये 5 धांसू मिड-साइज SUV; लॉन्च डेट भी कंफर्म

Mar 08, 2026 03:40 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का दबदबा सालों से बरकरार है। अगले कुछ महीनों में हुंडई क्रेटा के साम्राज्य को चुनौती देने के लिए 5 नई धाकड़ SUV मार्केट में उतरने को तैयार हैं।

बढ़ने वाली है क्रेटा की टेंशन! मार्केट में तहलका मचाने आ रही ये 5 धांसू मिड-साइज SUV; लॉन्च डेट भी कंफर्म

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा का दबदबा सालों से बरकरार है। इस सेगमेंट में साल की शुरुआत में टाटा सिएरा, मारुति e-Vitara और नई किआ सेल्टोस जैसी दमदार कारों की एंट्री पहले ही हो चुकी है। हालांकि, अगले कुछ महीनों में हुंडई क्रेटा के साम्राज्य को चुनौती देने के लिए 5 नई धाकड़ SUV मार्केट में उतरने को तैयार हैं। इनमें टोयोटा की लग्जरी इलेक्ट्रिक अवतार से लेकर रेनॉल्ट डस्टर की वापसी तक शामिल है। आइए जानते हैं इन 5 अपकमिंग SUV के बारे में जो बहुत जल्द आपके शोरूम में दस्तक देने वाली हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला

टोयोटा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'एबेला' के साथ धमाका करने जा रही है। असल में यह मारुति की e-Vitara का ही टोयोटा अवतार है। हालांकि, इसका लुक काफी प्रीमियम और यूरोपियन स्टाइल वाला होगा। इसमें आपको 18-इंच के शानदार अलॉय व्हील्स और स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ईवी फुल चार्ज पर 543 किमी तक की रेंज ऑफर कर सकती है।

ऑल-न्यू रेनॉल्ट डस्टर

रेनॉल्ट एस समय देश की नंबर-1 एसयूवी रही डस्टर को वापस 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। थर्ड-जेनरेशन रेनॉल्ट डस्टर पूरी तरह से बदल चुकी है। इसमें 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर, गूगल मैप्स के साथ इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 17 एडवांस ADAS फीचर्स मिलेंगे। शुरुआत में यह 1.0 और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। हालांकि, साल के अंत तक इसमें तगड़ा हाइब्रिड इंजन भी देखने को मिलेगा।

नई स्कोडा कुशाक

स्कोडा अपनी सबसे पॉपुलर SUV कुशाक को 'फेसलिफ्ट' अवतार में ला रही है। इस बार इसमें कुछ ऐसे फीचर्स दिए जा रहे हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार होंगे। इसके अलावा, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। मार्च के महीने में ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

निसान टेक्टॉन

निसान अपनी नई SUV 'टेक्टॉन' के जरिए मार्केट में दबदबा बनाने की तैयारी में है। यह रेनॉल्ट डस्टर की ही पार्टनर कार होगी। हालांकि, इसका लुक काफी हद तक मशहूर 'निसान पेट्रोल' जैसा मस्कुलर और बॉक्सी होगा। इसकी खास बात इसका दमदार रोड प्रजेंस होगा जो इसे डस्टर से अलग और ज्यादा 'रफ-एंड-टफ' दिखाएगा। अप्रैल तक इसके बाजार में आने की उम्मीद है।

नई फॉक्सवैगन टाइगुन

कुशाक की तरह ही फॉक्सवैगन भी अपनी टाइगुन को नए अवतार में लाने जा रही है। अप्रैल में लॉन्च होने वाली इस कार में नई हेडलाइट्स, 17-इंच के नए अलॉय व्हील्स और अपडेटेड बंपर देखने को मिलेंगे। इसमें भी आपको पैनोरमिक सनरूफ, मसाज करने वाली पिछली सीटें और 8-स्पीड गियरबॉक्स जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।