रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को इन 5 बड़े बदलावों ने बनाया पहले से ज्यादा पावरफुल, जानिए खासियत
रॉयल एनफील्ड ने अपनी पावरफुल रोडस्टर गुरिल्ला 450 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ कई महत्वपूर्ण तकनीकी अपडेट्स भी दिए हैं।

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पावरफुल रोडस्टर गुरिल्ला 450 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ कई महत्वपूर्ण तकनीकी अपडेट्स भी दिए हैं। बता दें कि 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 अब एपेक्स (Apex), डैश (Dash) और फ्लैश (Flash) जैसे तीन शानदार वैरिएंट्स में उपलब्ध है। भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.49 लाख रुपये तय की गई है। यह टॉप वैरिएंट के लिए 2.72 लाख रुपये तक जाती है। नई गुरिल्ला 450 का मुकाबला सीधे तौर पर ट्रायम्फ स्पीड 400 और हार्ले-डेविडसन X440 जैसी मशीनों से है। आइए जानते हैं 2026 रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 में हुए 5 बड़े बदलावों के बारे में।






नया 'एपेक्स' वैरिएंट
साल 2026 के अपडेट में सबसे बड़ा अट्रैक्शन नया 'एपेक्स' ट्रिम है। यह वैरिएंट उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अधिक एग्रेसिव और कमिटेड राइडिंग पोस्चर पसंद करते हैं। कंपनी ने इसमें 'राइडिंग ट्रायंगल' को रिवाइज किया है, जिसके तहत इसमें नीचे की ओर झुके हुए हैंडलबार दिए गए हैं। विजुअल तौर पर इसे अलग दिखाने के लिए इसमें सीट काउल, कलर-कोडेड फ्रंट काउल और खास रिम टेप्स का इस्तेमाल किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Guerrilla 450
₹ 2.49 - 2.72 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson X440 T
₹ 2.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Speed T4
₹ 1.99 - 2.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yezdi Motorcycles Roadster
₹ 1.94 - 2.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ola Electric Roadster Pro
₹ 2 - 2.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
पूरी रेंज में नए टायर्स का अपडेट
रॉयल एनफील्ड ने इस बार टायर्स की ग्रिप और क्वालिटी पर खास ध्यान दिया है। एपेक्स वेरिएंट को प्रीमियम व्रेडेस्टीन सेंटुरो एसटी टायर्स से लैस किया गया है। वहीं, डैश और फ्लैश वैरिएंट्स में अब अपडेटेड सिएट ग्रिप एक्सएल आरई टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। इन टायर्स में बेहतर कंपाउंड और ट्रेड पैटर्न का प्रयोग किया गया है, जिससे राइडर को सड़क पर बेहतर ट्रैक्शन और सुरक्षा मिलती है।
मेमोरी फंक्शन के साथ अपडेटेड राइड मोड्स
दूसरी ओर 2026 मॉडल के सभी वैरिएंट्स में अब रिवाइज्ड राइड मोड्स दिए गए हैं, जो 'रिटेंशन' यानी मेमोरी फीचर के साथ आते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि मोटरसाइकिल आपके द्वारा चुने गए आखिरी राइड मोड को याद रखती है। यानी इग्निशन बंद करने के बाद भी मोड नहीं बदलता। कंपनी के अनुसार, स्ट्रीट और स्पोर्ट मोड्स को अब पहले से बेहतर ट्यून किया गया है। इससे थ्रॉटल रिस्पॉन्स काफी स्मूथ हो गया है और एक मोड से दूसरे मोड में स्विच करना काफी आसान हो गया है।
फिर मिला दमदार पावरट्रेन
मैकेनिकली इस बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नियो-रिट्रो रोडस्टर अभी भी उसी भरोसेमंद 452 सीसी के लिक्विड-कूल्ड, डीओएचसी सिंगल-सिलेंडर 'शेरपा' इंजन के साथ आती है। यह इंजन 40bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें स्लिपर एंड असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। बाइक के आयाम, फ्यूल टैंक क्षमता और सीट हाइट में कोई बदलाव नहीं है।
एडवांस फीचर्स और शानदार वारंटी पैकेज
गुरिल्ला 450 में 4-इंच का टीएफटी ट्रिपर डैश बरकरार रखा गया है। इसमें गूगल मैप्स नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। डैश वैरिएंट में अब एक नया 'ट्विलाइट ब्लू' शेड जोड़ा गया है। साथ ही हैंड गार्ड्स और हेडलाइट ग्रिल जैसी एक्सेसरीज को स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर दिया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि रॉयल एनफील्ड अब इस बाइक के साथ 7 साल का एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी ऑफर कर रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


