थोड़ा कर लीजिए इंतजार! मार्केट में जल्द आ रही हैं टोयोटा की ये 5 धाकड़ कारें, जानिए कब होंगी लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी भरोसेमंद गाड़ियों के लिए जानी जाती है। अगर आप भी आने वाले दिनों में टोयोटा की कोई नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।

these 5 impressive toyota cars are coming to the market soon
टोयोटा अपकमिंग कार एंड एसयूवी भारत

दिग्गज जापानी कार निर्माता टोयोटा भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी भरोसेमंद गाड़ियों के लिए जानी जाती है। अगर आप भी आने वाले दिनों में टोयोटा की कोई नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बता दें कि अगले 12 महीनों के दौरान कंपनी अपनी 5 पॉपुलर कारों के अपडेटेड यानी फेसलिफ्ट मॉडल मार्केट में उतारने जा रही है। इन अपकमिंग कारों में भौकाली नई फॉर्च्यूनर से लेकर हायक्रॉस और हायराइडर तक शामिल हैं। आइए जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में विस्तार से।

टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट

कंपनी सबसे पहले अपनी पॉपुलर हैचबैक ग्लैंजा को अपडेट करने जा रही है। इसे अक्टूबर के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मारुति बलेनो की तरह ही हल्के-फुल्के कॉस्मेटिक बदलाव और नया फ्रंट लुक देखने को मिलेगा। इसके अलावा गाड़ी में लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच का टचस्क्रीन और 6 एयरबैग्स जैसे धांसू फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें नया 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा।

टोयोटा टैसर फेसलिफ्ट

टोयोटा की सब-फोर-मीटर क्रॉसओवर टैसर को भी जल्द ही नया फेसलिफ्ट अपडेट मिलने वाला है। मारुति द्वारा अपनी फ्रोंक्स का नया मॉडल लाने के तुरंत बाद ही टैसर के नए वर्जन की भी एंट्री होगी। इसके फ्रंट लुक को नए डिजाइन के साथ और भी ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा। इंजन की बात करें तो इसमें भी पुराना 4-सिलेंडर इंजन हटाकर नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा।

टोयोटा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट

कंपनी अपनी प्रीमियम MPV हाइक्रॉस के फेसलिफ्ट मॉडल की भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग कर रही है। इसका नया फ्रंट लुक कंपनी की नई हिल्क्स पिकअप से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, अपडेटेड 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड रियर सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। यह कार पहले की तरह ही 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी। इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

ऑल-न्यू टोयोटा फॉर्च्यूनर

देश की सबसे पसंदीदा SUV फॉर्च्यूनर अब बिल्कुल नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। इसकी टेस्टिंग चल रही है। न्यू-जनरेशन फॉर्च्यूनर को नए IMV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसे 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नई ग्रिल, शार्प LED हेडलैम्प्स, नया बंपर और काफी ज्यादा लग्जरी केबिन देखने को मिलेगा। इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 4x4 सिस्टम का ऑप्शन मिलता रहेगा।

टोयोटा हाइराइडर फेसलिफ्ट

टोयोटा अपनी मिड-साइज SUV हायराइडर को भी मिड-लाइफ अपडेट देने की तैयारी में है। फेसलिफ्ट मॉडल के तहत इसके ओवरऑल लुक और फ्रंट फेसिया में नए बदलाव किए जाएंगे, जिससे इसे एकदम फ्रेश लुक मिलेगा। इसके केबिन में लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन और नई इंटीरियर थीम जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़थोड़ा कर लीजिए इंतजार! मार्केट में जल्द आ रही हैं टोयोटा की ये 5 धाकड़ कारें