होंडा की बड़ी तैयारी! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 5 धांसू कारें, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

होंडा ने खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर कई नई गाड़ियां तैयार कर रही है। बता दें कि आने वाले दिनों में होंडा एक से बढ़कर एक 5 नई कारें मार्केट में उतारने की तैयारी में है।

होंडा की बड़ी तैयारी! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 5 धांसू कारें, जान लीजिए पूरी डिटेल्स

दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा भारतीय मार्केट को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है। कंपनी ने अपनी ग्लोबल स्ट्रैटेजी में भारत को सबसे ऊपर रखा है। बता दें कि कंपनी ने खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर कई नई गाड़ियां तैयार कर रही है। आने वाले दिनों में होंडा एक से बढ़कर एक 5 नई कारें मार्केट में उतारने की तैयारी में है। इनमें सेडान से लेकर हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में एंट्री करने जा रही ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड होंडा कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार 'सिटी' का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट मॉडल इसी महीने 22 मई को लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद से कहीं ज्यादा बदलावों के साथ आ रही इस नई कार का पूरा फ्रंट लुक बदला हुआ नजर आएगा। इसमें बहुत स्लीक और शार्प हेडलाइट्स, नया बंपर और नई ग्रिल मिलेगी। सबसे मजेदार बात यह है कि होंडा का लोगो अब ग्रिल पर न होकर बोनट पर दिखाई देगा। गाड़ी में नए 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और अंदर वेंटिलेटेड सीटों जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा।

'होंडा ZR-V' की एंट्री

दूसरी ओर 22 मई को नई सिटी के साथ ही होंडा अपनी एक और बेहतरीन ग्लोबल एसयूवी 'ZR-V' को भी भारत में लॉन्च करेगी। यह एक प्रीमियम सी-सेगमेंट एसयूवी (C-SUV) है, जिसे सीधे जापान से पूरी तरह बनी-बनाई कार (CBU) के रूप में भारत आयात किया जाएगा। भारत में इसका केवल पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल ही पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो मिलकर शानदार परफॉर्मेंस देंगे।

होंडा एलीवेट का नया फेसलिफ्ट

भारतीय मार्केट में धूम मचा रही होंडा एलीवेट को भी कंपनी इसी साल की तीसरी तिमाही में एक नया अपडेट देने जा रही है। इस नई एलीवेट फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के बंपर, बदली हुई हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ-साथ एकदम नए 17-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। कार के केबिन को भी पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाया जाएगा।

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV

इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में कदम रखते हुए होंडा साल 2027 की शुरुआत में अपनी पहली मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी। यह कार कंपनी के 'α कॉन्सेप्ट' पर बेस्ड होगी। इसे पिछले साल जापान मोबिलिटी शो में दिखाया गया था। मार्केट में आते ही इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति की ई-विटारा जैसी कारों से होगा।

बजट कॉम्पैक्ट SUV

छोटे साइज की ऊंची गाड़ियां पसंद करने वालों के लिए होंडा साल 2028 में एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेकर आ रही है। बता दें कि 4-मीटर से छोटी यह एसयूवी सीधे तौर पर टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और किआ सोनेट जैसी पॉपुलर कारों को टक्कर देगी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके नाम या फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि साल 2028 से इस सेगमेंट में होंडा के नए प्रोडक्ट्स की लाइन लग जाएगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।