कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में छिड़ेगा 'महायुद्ध'! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही ये 5 धांसू कार; जानिए पूरी डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में आने वाले टाइम में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में असली 'महायुद्ध' शुरू होने वाला है। दरअसल, दिग्गज देसी कंपनियों से लेकर विदेशी ब्रांड्स तक, सब एक से बढ़कर एक धांसू गाड़ियां उतारने की तैयारी में हैं।

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में छिड़ेगा 'महायुद्ध'! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही ये 5 धांसू कार; जानिए पूरी डिटेल्स

भारतीय मार्केट में आने वाले टाइम में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में असली 'महायुद्ध' शुरू होने वाला है। दरअसल, दिग्गज देसी कंपनियों से लेकर विदेशी ब्रांड्स तक, सब एक से बढ़कर एक धांसू गाड़ियां उतारने की तैयारी में हैं। इसकी शुरुआत हुंडई की सेकंड-जेन बेयॉन से होगी। यह इस साल की आखिरी तिमाही तक शोरूम्स में दस्तक दे सकती है। यह वेन्यू से ऊपर के सेगमेंट में होगी। इसमें बिल्कुल नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे अपकमिंग मॉडलों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

महिंद्रा और टाटा करेगी धमाका

अगला बड़ा धमाका महिंद्रा और टाटा मोटर्स की ओर से होने वाला है। साल 2027 की शुरुआत में महिंद्रा अपनी 'Vision S' कॉन्सेप्ट पर बेस्ड SUV लॉन्च कर सकती है। यह गाड़ी दिखने में बेहद रफ-एंड-टफ होगी। यह थार जैसी हार्डकोर ऑफ-रोडर न होते हुए भी खराब रास्तों पर मौजूदा XUV 3XO से कहीं ज्यादा दमदार साबित होगी। वहीं, मिड-2027 में टाटा मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली नेक्सन की सेकंड जनरेशन मॉडल लेकर आएगी। कंपनी इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन हटाकर इसे पेट्रोल और पेट्रोल-CNG के साथ उतार सकती है।

रेनॉल्ट भी लाएगी नया मॉडल

विदेशी ब्रांड्स में रेनॉल्ट भी लंबी रेस की तैयारी कर रहा है। साल 2027 के अंत तक रेनॉल्ट अपनी 'ब्रिजर' (Bridger) कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च करेगा। यह नई डस्टर के छोटे प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। जिसमें पीछे के दरवाजे पर स्पेयर व्हील और 200 mm का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसके अंदर बैठने की जगह (Knee room) और 400 लीटर का बूट स्पेस ग्राहकों को काफी पसंद आएगा। इसे पेट्रोल के साथ-साथ बाद में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन में भी पेश किया जा सकता है, जो इसे एक कम्पलीट पैकेज बनाता है।

आएगी नई फॉक्सवैगन SUV

इस रेस में फॉक्सवैगन भी पीछे नहीं है। साल 2027 के अंत तक फॉक्सवैगन अपनी एक नई कॉम्पैक्ट SUV लाने वाली है। यह स्कोडा कायलाक (Kylaq) की कजिन होगी। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.1-इंच की बड़ी स्क्रीन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसमें 1.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन स्टैंडर्ड मिलेगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।