Hindi Newsऑटो न्यूज़these 5 impressive 7-seater suv are set to launch in india soon
बजट का रखिए इंतजाम! भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहीं ये 5 धांसू 7-सीटर SUV; जानिए इनकी खासियत

बजट का रखिए इंतजाम! भारत में जल्द लॉन्च होने जा रहीं ये 5 धांसू 7-सीटर SUV; जानिए इनकी खासियत

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा 7-सीटर कारों के डिमांड रही है। बता दें कि साल 2026 में कई दिग्गज कार निर्माता कंपनियां मार्केट में अपनी नई 7-सीटर एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं।

Jan 17, 2026 03:17 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय कार मार्केट आने वाले समय में एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाला है। एक तरफ सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लगातार नए मॉडल्स की एंट्री हो रही है। वहीं, दूसरी ओर बड़ी और प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। खास बात यह है कि अपकमिंग एसयूवी लाइनअप में ग्राहकों को पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के भी ऑप्शन मिलने वाले हैं। इनमें कुछ मॉडल मौजूदा गाड़ियों के अपडेटेड वर्जन होंगे। जबकि कई एसयूवी भारतीय बाजार में बिल्कुल नए सेगमेंट और डिजाइन के साथ दस्तक देंगी। आइए जानते हैं आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च होने वाली ऐसी ही 5 दमदार एसयूवी के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Volkswagen Tayron R-Line

फॉक्सवैगन टेरॉन R-Line के जरिए कंपनी प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। इसमें R-Line बैजिंग से जुड़ा स्पोर्टी और अग्रेसिव डिजाइन देखने को मिलेगा। इसे भारत में CKD रूट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो 204bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। यह इंजन 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स और AWD सिस्टम के साथ आएगा।

MG Majestor

एमजी मैजेस्टर को पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। एमजी इस एसयूवी को 12 फरवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि यह MG Gloster की जगह ले सकती है। मैजेस्टर में दमदार रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और बेहतर ऑफ-रोड कैपेबिलिटी मिलने की उम्मीद है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 210bhp की पावर और 478Nm का टॉर्क देगा।

Nissan Gravite MPV

निसान की नई 7-सीटर SUV भी इस लिस्ट में शामिल है। कंपनी पहले Gravite MPV लॉन्च करेगी। इसके बाद साल के अंत तक एक नई 7-सीटर SUV उतारने की योजना है। यह SUV कंपनी के CMF-B प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसका मकसद भारतीय बाजार में निसान की मौजूदगी को मजबूत करना है। यह मॉडल फैमिली यूज और प्रीमियम स्पेस की तलाश करने वाले ग्राहकों को टारगेट करेगा।

Mahindra Scorpio-N Facelift

महिंद्रा अपनी बेस्ट-सेलिंग मॉडल Scorpio-N को अपडेटेड करके लाने जा रही है। बता दें कि 2022 में लॉन्च हुई Scorpio-N को बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन तैयार किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा जा चुका है। हालांकि, डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। लेकिन फीचर्स में अपडेट देखने को मिल सकता है। इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन मौजूदा मॉडल जैसे ही रहेंगे।

Renault Boreal

रेनॉल्ट बोरियल नई जनरेशन डस्टर का 7-सीटर वर्जन होगी। डस्टर के लॉन्च के बाद रेनॉल्ट बोरियल को भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। यह SUV उसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन डिजाइन में अलग पहचान रखेगी। इसमें लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।