हो जाइए तैयार! भारतीय मार्केट में जल्द आ रहीं ये 5 शानदार इलेक्ट्रिक कार; फुल चार्ज पर 500 km से ज्यादा दौड़ेगी
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कंपनियों को मजबूर कर दिया है कि वे नए और एडवांस इलेक्ट्रिक मॉडल्स मार्केट में उतारें। ऐसे में आने वाले समय में 5 ऐसी इलेक्ट्रिक SUV दस्तक देने वाली हैं।

भारतीय ग्राहकों का इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुझान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चाहे वो पुराने जमे हुए ब्रैंड्स हों या नए खिलाड़ी, हर कोई इस रेस में अपनी जगह पक्की करने में जुटा है। ग्राहकों का बदलता मिजाज और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कंपनियों को मजबूर कर दिया है कि वे नए और एडवांस मॉडल्स मार्केट में उतारें। ऐसे में आने वाले समय में 5 ऐसी इलेक्ट्रिक SUV दस्तक देने वाली हैं। ये न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश हैं, बल्कि रेंज और फीचर्स के मामले में भी जबरदस्त होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।






टोयोटा ई-बेला
टोयोटा ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV 'ई-बेला' से पर्दा उठाया है। असल में यह 'eVitara' का रीबैज वर्जन है। इसे टोयोटा हाइराइडर का इलेक्ट्रिक अवतार माना जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक ग्लास रूफ और 10-स्पीकर वाला JBL ऑडियो सिस्टम मिलेगा। यह दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ आएगी। इनमें 49 kWh (440 किमी रेंज) और 61 kWh (543 किमी रेंज) शामिल होंगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
टाटा सिएरा EV
दूसरी ओर 90 के दशक की मशहूर 'सिएरा' अब इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी के लिए तैयार है। टाटा मोटर्स इसे इस साल अप्रैल से जून के बीच लॉन्च कर सकती है। इसमें पुराने मॉडल की झलक के साथ-साथ मॉडर्न क्लोज्ड ग्रिल और ईवी-स्पेशल व्हील्स देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि इसमें शुरू से ही AWD (ऑल व्हील ड्राइव) और RWD के ऑप्शन मिलेंगे। बता दें कि 65 kWh और 75 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ यह कार एडवेंचर के शौकीनों की पहली पसंद बन सकती है।
विनफास्ट VF3
वियतनामी कंपनी विनफास्ट भारत के किफायती ईवी बाजार में खलबली मचाने आ रही है। बता दें कि VF3 एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक है जिसे SUV जैसा मस्कुलर लुक दिया गया है। यह सीधे तौर पर MG कॉमेट जैसी कारों को टक्कर देगी। यह 29.6 kWh और 37.2 kWh बैटरी पैक के साथ आएगी। इसमें अधिकतम 326 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है। बजट में रहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक 'स्टाइलिश छोटा पैकेट' साबित होगी।
किया साइरोस EV
किया अपनी मशहूर SUV 'साइरोस' का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई यह कार अपने पेट्रोल वर्जन जैसी ही दिखती है। हालांकि, इसके अंदर प्रीमियम फीचर्स की भरमार होगी। कोरियन कारों की खासियत के मुताबिक इसमें बड़ी स्क्रीन और लग्जरी केबिन मिलेगा। इसमें 42 kWh और 49 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाने की उम्मीद है। साल के अंत तक इसे भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। यह मिड-रेंज ग्राहकों को टारगेट करेगी।
होंडा जीरो अल्फा
होंडा ने भी अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV 'जीरो अल्फा' की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। राजस्थान के टापूकारा प्लांट से इसके प्रोटोटाइप को हाल ही में फ्लैग ऑफ किया गया है। यह कार न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबल मार्केट के लिए भी तैयार की जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि होंडा जीरो अल्फा 2027 तक अपना डेब्यू करेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


