क्या आपकी SUV में जगह कम पड़ जाती है? बजट में फिट और स्पेस में हिट हैं ये 5 कार, देखें पूरी लिस्ट

Mar 14, 2026 08:03 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों का प्लान हमेशा रोमांचक होता है। लेकिन, सफर तभी सुखद होता है जब कार में पूरी जगह हो। इसके अलावा, ढेर सारा सामान भी बिना किसी परेशानी के आ जाए।

क्या आपकी SUV में जगह कम पड़ जाती है? बजट में फिट और स्पेस में हिट हैं ये 5 कार, देखें पूरी लिस्ट

अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों का प्लान हमेशा रोमांचक होता है। लेकिन, सफर तभी सुखद होता है जब कार में पूरी जगह हो। इसके अलावा, ढेर सारा सामान भी बिना किसी परेशानी के आ जाए। आज भारतीय बाजार में SUV का क्रेज जोरों पर है। फिर भी, बजट के अंदर एक स्पेशियस SUV चुनना काफी चुनौतीपूर्ण है। अगर आपका बजट 12 लाख रुपये तक है, तो परेशान न हों। आज हम आपको 5 ऐसी शानदार SUV के बारे में विस्तार से बताएंगे जो आपकी हर जरूरत पर खरी उतरेंगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 7.95 - 13.11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.29 - 19.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा कर्व

टाटा कर्व अपनी शानदार SUV कूपे डिजाइन के साथ मार्केट में धूम मचा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लगभग 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। इसका इंटीरियर काफी हवादार है जिसमें पांच लोग आसानी से बैठ सकते हैं। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव करने की आजादी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपये है।

सिट्रोएन बसाल्ट

फ्रांसीसी ऑटोमेकर सिट्रोएन की बासाल्ट भी कूपे स्टाइल में एक दमदार SUV है। इसमें आपको करीब 470 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो परिवार के सामान को रखने के लिए पर्याप्त है। इसके केबिन में चार से पांच लोग बिना किसी परेशानी के सफर कर सकते हैं। यह कार 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। बता दें कि 8.55 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह एक शानदार ऑप्शन है।

टाटा सिएरा

हाल ही में लॉन्च हुई टाटा सिएरा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस देने वाली कारों में से एक है। इसमें आपको 600 लीटर का विशाल बूट स्पेस मिलता है जो इसे लंबी ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाता है। इसके केबिन में पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है।

होंडा एलिवेट

होंडा एलिवेट भारत में कंपनी की ओर से एक भरोसेमंद SUV है। यह 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो इसे शहर और हाईवे दोनों पर चलाने के लिए बेहतरीन बनाता है। इसके बूट में लगभग 458 लीटर की जगह है, जहां आप आसानी से अपना लगेज रख सकते हैं। इसका केबिन काफी स्पेशियस है और पांच लोग इसमें कंफर्टेबल बैठ सकते हैं। बता दें कि 11.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह एक प्रीमियम फैमिली SUV है।

एमजी हेक्टर

एमजी हेक्टर को भारतीय बाजार में सबसे स्पेशियस SUV में से एक माना जाता है। इसमें 587 लीटर का शानदार बूट स्पेस है, जो परिवार के लंबे ट्रिप के लिए पर्याप्त से भी अधिक है। पांच यात्रियों के लिए इसका केबिन काफी आरामदायक है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है, जो इसे इस बजट में एक प्रीमियम और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।