मई में होने वाली है इन 5 धाकड़ कारों की एंट्री, लिस्ट में होंडा और टोयोटा के साथ टाटा भी
मई 2026 में इंडियन मार्केट में पांच बेहतरीन कारों की एंट्री होने वाली हैं। इनमें होंडा, टोयोटा, टाटा के साथ एमजी के प्रोडक्ट शामिल हैं। इनमें मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट और नए वर्जन के साथ कुछ नए मॉडल्स भी हैं।

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मई का महीना आपके लिए बेहद खास होने वाला है। मई 2026 में इंडियन मार्केट में पांच बेहतरीन कारों की एंट्री होने वाली हैं। इनमें होंडा, टोयोटा, टाटा के साथ एमजी के प्रोडक्ट शामिल हैं। इनमें मौजूदा कारों के फेसलिफ्ट और नए वर्जन के साथ कुछ नए मॉडल्स भी हैं। तो आइए जानते हैं कि मई में लॉन्च होने वाली इन गाड़ियों के बारे में।






होंडा सिटी फेसलिफ्ट
होंडा अपनी पॉप्युलक सेडान यानी सिटी के फेसलिफ्ट पर काम कर रही है। यह 22 मई 2026 को इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। सेडान में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड बम्पर, नए डिजाइन के अलॉय वील्स और अपडेटेड टेललाइट्स के साथ नए कलर थीम, लेवल 2 ADAS, सीट वेंटिलेशन, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट और सनरूफ जैसे नए फीचर देखने को मिल सकते हैं। इसे 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। जबकि, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट केवल ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda City Hybrid
₹ 20 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा ZR-V
होंडा इंडियन बायर्स के लिए ZR-V भी लाने की तैयारी कर रही है। यह एक प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी है। यह एक CBU होगी और इसीलिए इसकी कीमत थोड़ी महंगी हो सकती है। ZR-V में कंपनी गूगल असिस्टेंट, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, होंडा सेंसिंग (ADAS), 12 स्पीकर वाला बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे धाकड़ फीचर्स देने वाली है। यह केवल हाइब्रिड मॉडल में आएगी। इसमें 2.0 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन होगा, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। ZR-V को 22 मई, 2026 को लॉन्च किया जा सकता है।
टोयोटा eBella
टोयोटा भी भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका नाम ईबेला है। यह मारुति सुजुकी ईविटारा का ही रीबैज्ड वर्जन है। टोयोटा ने इसे एक अलग एक्सटीरियर डिजाइन दिया है। टोयोटा ईबेला में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10 वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ और 10 स्पीकर वाला जेबीएल ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे। टोयोटा ईबेला 49 kWh की बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगी, जो 144 पीएस की पावर और 189 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसकी रेंज 440 किमी की होगी। वहीं, इसकता 61 kWh की बैटरी पैक वाला वर्जन 174 पीएस की ताकत और 189 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा। इसकी रेंज 543 किमी की है। कंपनी इसे अगले महीने लॉन्च कर सकती है।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा ने कन्फर्म किया है कि वह 2026 के सेकेंड क्वॉर्टर में सिएरा ईवी को लॉन्च करेगा। सिएरा ईवी के प्रोडक्शन वर्जन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें ईवी स्पेसिफिक बम्पर, क्लोज्ड ग्रिल, ईवी-स्पेसिफिक वील्स या अलॉय वील्स दिए जाएंगे। इसके अधिकतर फीचर रेग्युलर सिएरा यानी ICE वर्जन जैसे होंगे। इसमें ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप, स्क्रीन के लिए EV-स्पेसिफिक यूआई और एक अलग इंटीरियर थीम हो सकती है, जो इसके EV लुक को बेहतर करेंगे। सिएरा EV को हैरियर EV की तरह 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जाएगा।
एमजी मैजेस्टर
एमजी ने फरवरी में मैजेस्टर को अनवील किया था। एमजी ने कहा था कि मैजेस्टर को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। पहले इसकी लॉन्चिंग 20 अप्रैल 2026 को होने की उम्मीद थी, जिसकी बाद में तारीख 27 अप्रैल कर दी गई थी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इसकी प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि एमजी मैजेस्टर की कीमतें मई में ही सामने आएंगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


