Hindi Newsऑटो न्यूज़these 5 amazing suv are coming to rock the market before diwali
हो जाइए तैयार! दिवाली से पहले मार्केट में धमाका करने आ रही ये 5 धांसू SUV; जानिए पूरी डिटेल्स

हो जाइए तैयार! दिवाली से पहले मार्केट में धमाका करने आ रही ये 5 धांसू SUV; जानिए पूरी डिटेल्स

संक्षेप: भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बता दें कि मौजूदा समय में भारत में होने वाली कुल कार बिक्री में अकेले 50 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की है।

Sun, 27 July 2025 11:18 AMAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है मौजूदा समय में भारत में होने वाली कुल कार बिक्री में अकेले 50 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सेदारी एसयूवी सेगमेंट की है। अगर आप भी दिवाली से पहले अपने घर नई एसयूवी लाना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि दिवाली से पहले दिग्गज कार निर्माता कंपनियां अपने कई एसयूवी मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिंद्रा बोलेरो नियो फेसलिफ्ट

महिंद्रा अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी बोलेरो नियो का नया अवतार 15 अगस्त, 2025 को लॉन्च करने जा रही है। यह एसयूवी महिंद्रा के बिल्कुल नए फ्रीडम एनयू प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। नई बोलेरो नियो में गोलाकार हेडलैंप, नए फॉग लैंप और न्यू डिजाइन वाला बंपर होगा। वहीं, केबिन में बड़ा टचस्क्रीन, नया डैशबोर्ड लेआउट और नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

मारुति एस्कुडो

मारुति जल्द ही मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी दूसरी गाड़ी एस्कुडो (Escudo) लॉन्च करने वाली है। यह एसयूवी ग्रैंड विटारा पर बेस्ड होगी लेकिन उससे थोड़ी लंबी और ज्यादा किफायती रहेगी। खास बात यह है कि एस्कुडो सिर्फ Arena डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। इसमें ग्रैंड विटारा वाले ही पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट

हुंडई इस साल अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है। बता दें कि नई वेन्यू को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। नई वेन्यू के एक्सटीरियर और इंटीरियर में ग्राहकों को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई वेन्यू में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, अपडेटेड इंफोटेनमेंट और एडवांस्ड ADAS फीचर्स जैसे कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, मैकेनिकल तौर पर 2025 वेन्यू में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स इस साल अक्टूबर 2025 में अपडेटेड पंच और पंच EV लॉन्च कर सकती है। नए ICE-पावर्ड पंच में डिजाइन के कुछ एलिमेंट्स पंच EV से लिए जा सकते हैं। इसके इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई अल्ट्रोज से लिए गए कुछ फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पावरट्रेन में बदलाव की संभावना नहीं है।

टाटा सिएरा

टाटा मोटर्स अपनी मशहूर सिएरा (Sierra) को दिवाली 2025 के आसपास धूमधाम से वापस ला रही है। इस नई एसयूवी में शुरुआत में 1.5-लीटर का नया नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। जबकि टर्बोचार्ज्ड इंजन बाद में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी आएगा जिसमें हैरियर EV वाला पावरट्रेन इस्तेमाल किया जाएगा। नई सिएरा डिजाइन, इंटीरियर क्वालिटी और फीचर्स के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आएगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।