बैंक से निकाल लीजिए पैसे, मई में आ रही हैं ये 5 शानदार कारें; लॉन्च डेट भी कंफर्म

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय मार्केट के लिए साल 2026 की शुरुआत से ही हलचल तेज है। अप्रैल का महीना शानदार बीता जिसमें टेस्ला और मर्सिडीज जैसी बड़ी कंपनियों ने अपनी गाड़ियां पेश कीं। अब मई का महीना और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।

बैंक से निकाल लीजिए पैसे, मई में आ रही हैं ये 5 शानदार कारें; लॉन्च डेट भी कंफर्म

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि भारतीय मार्केट के लिए साल 2026 की शुरुआत से ही हलचल तेज है। अप्रैल का महीना भी शानदार बीता जिसमें टेस्ला और मर्सिडीज जैसी बड़ी कंपनियों ने अपनी गाड़ियां पेश कीं। अब मई का महीना और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस मिडिल क्लास की पसंदीदा सेडान से लेकर लग्जरी एसयूवी और हाई-टेक इलेक्ट्रिक कारें तक लॉन्च के लिए कतार में खड़ी हैं। मई महीने में होंडा, टाटा, टोयोटा और एमजी जैसी कंपनियां अपने 5 नए मॉडलों को लॉन्च करने जा रही हैं। आइए जानते हैं मई में लॉन्च होने जा रहीं ऐसी ही अपकमिंग 5 मोस्ट-अवेटेड कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

जापान की मशहूर कंपनी होंडा अपनी सबसे पॉपुलर सेडान 'सिटी' का दूसरा फेसलिफ्ट मॉडल 22 मई को लॉन्च करने जा रही है। इस नए वर्जन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक देंगे। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही पुराना और भरोसेमंद 1.5-लीटर i-VTEC इंजन मिलेगा जो मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है।

एमजी मैजेस्टर

एमजी मोटर अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी 'मैजेस्टर' को मई के पहले दो हफ्तों में लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी कंपनी की वर्तमान ग्लॉस्टर (Gloster) से भी ऊपर के सेगमेंट की होगी। इसमें 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 212 bhp की शानदार पावर जेनरेट करता है और ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा।

टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला

टोयोटा भारत में अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी 'इबेला' को इसी महीने ऑफिशियली मार्केट में उतारने वाली है। यह कार दो अलग-अलग बैटरी पैक (49 kWh और 61 kWh) के ऑप्शन के साथ आएगी जो सिंगल चार्ज पर बेहतरीन रेंज देने का वादा करती है। टोयोटा की मजबूती और इलेक्ट्रिक तकनीक का यह संगम उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ईको-फ्रेंडली ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं।

स्कोडा कोडियाक आरएस

चेक गणराज्य की कार निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी कोडियाक का परफॉर्मेंस वर्जन 'RS' मई के अंत तक लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी को मुख्य रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें लग्जरी के साथ-साथ तेज रफ्तार और स्पोर्टी फीचर्स पसंद हैं। इसमें 2.0-लीटर का TSI इंजन मिलेगा, जो 7-स्पीड डुअल-क्लच DSG ट्रांसमिशन के साथ मिलकर ड्राइविंग को बेहद रोमांचक बना देगा।

टाटा सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स की मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक कार 'सिएरा ईवी' के भी इसी महीने बाजार में दस्तक देने की पूरी उम्मीद है। सिएरा ईवी को टाटा के लाइनअप में कर्व (Curvv) और हैरियर ईवी के बीच रखा जाएगा जो पुराने 'सिएरा' ब्रांड की यादों को नए जमाने की तकनीक के साथ ताजा करेगी। इसमें AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम और 75 kWh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो इसे लंबी दूरी के सफर के लिए उपयुक्त बनाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।