देश की 5 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, फुल चार्ज पर 300 km से ज्यादा तक दौड़ती हैं; कीमत ₹6.89 लाख से शुरू
कुछ साल पहले तक भारतीय मार्केट में ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारें (EVs) अमीर लोग खरीदते थे। हालांकि, कार निर्माता कंपनियों ने अब आम बजट वाले ग्राहकों पर अपना फोकस बढ़ा दिया है।

कुछ साल पहले तक भारतीय मार्केट में ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारें (EVs) अमीर लोग खरीदते थे। हालांकि, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच, कार निर्माता कंपनियों ने अब आम बजट वाले ग्राहकों पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। आज भारतीय मार्केट में ऐसी कई शानदार इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं जो न सिर्फ बजट में फिट बैठती हैं, बल्कि सिंगल चार्ज में लंबी रेंज और बेहतरीन फीचर्स भी देती हैं। यदि आप भी अपने डेली यूज को सस्ता और आरामदायक बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं। आइए जानते हैं देश की 5 सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।
MG Comet EV
यह भारत की सबसे छोटी टू-डोर इलेक्ट्रिक कार है। इसको खासतौर पर भारी ट्रैफिक वाले शहरों के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार में 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में करीब 230 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देने का दावा करता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-inch की दो बड़ी स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड एंड और एप्पल कारप्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.63 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख
Tata Altroz EV
₹ 12 - 15 लाख
Tata Nano EV
₹ 6 - 9 लाख
Tata Tiago EV
फैमिली यूज के लिए टाटा टियागो ईवी देश की सबसे पॉपुलर बजट हैचबैक कारों में से एक है। इसमें ग्राहकों को दो बैटरी ऑप्शंस (19.2 kWh और 24 kWh) मिलते हैं। यह कार सिंगल चार्ज पर वैरिएंट वाइज 226 किमी से लेकर 315 किमी तक की रेंज देते हैं। कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। टियागो ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है।
Tata Punch EV
कम बजट में एक दमदार एसयूवी का मजा लेना चाहते हैं, तो टाटा पंच ईवी आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। हाल ही में नए अपडेट्स के साथ आई इस एसयूवी में 30 kWh और 40 kWh के बैटरी पैक मिलते हैं। यह आसानी से 355 किमी तक की शानदार रेंज ऑफर करते हैं। इसमें 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है।
Citroen eC3 X
सिट्रोएन की यह कार अपने बेहतरीन केबिन स्पेस और आरामदायक सस्पेंशन के लिए जानी जाती है। इस कार में 29.2 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 320-325 किलोमीटर की रेंज देती है। नए अपडेट के साथ अब इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 6-एयरबैग्स और 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले जैसे जरूरी फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। बिना बैटरी रेंटल के इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि BaaS मॉडल के तहत इसे 6.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Tata Tigor EV
यदि आप कम बजट में एक बड़ी बूट स्पेस वाली सेडान कार की तलाश में हैं, तो टाटा टिगोर ईवी इकलौता ऑप्शन है। इसमें 26 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज पर 315 किलोमीटर की ARAI सर्टिफाइड रेंज देती है। फीचर्स के तौर पर इसमें हरमन का बेहतरीन साउंड सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेफ्टी के लिए 4-स्टार रेटिंग मिलती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


