बड़ी फैमिली वालों की मौज! इस साल आ रही हैं ये 5 दमदार 7-सीटर SUV; इनमें EV भी है शामिल
अपनी फैमिली के लिए एक नई 7-सीटर एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, साल 2026 में एक या दो नहीं बल्कि कुल 5 नई 7-सीटर एसयूवी भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाली हैं।

अपनी फैमिली के लिए एक नई 7-सीटर एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, साल 2026 में एक या दो नहीं बल्कि कुल 5 नई 7-सीटर एसयूवी भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाली हैं। इनमें महिंद्रा से लेकर टाटा और टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। इन गाड़ियों में न सिर्फ आपको ज्यादा स्पेस मिलेगा, बल्कि हाई-टेक फीचर्स और जबरदस्त माइलेज का कॉम्बो भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ऐसी ही मोस्ट-अवेटेड 5 अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट
महिंद्रा अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो-N को नए अवतार में लाने वाली है। इस साल अगस्त के आसपास आने वाले इस मॉडल में नई ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैंप्स और बड़े 19-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इंटीरियर में 10.25-इंच की बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और सुरक्षा के लिए ADAS जैसे फीचर्स जुड़ेंगे। इसकी कीमत 14 से 26 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट
स्कॉर्पियो-N के साथ ही कंपनी अपनी 'क्लासिक' को भी नया लुक दे रही है। इसमें नई क्रोम स्लेट्स वाली ग्रिल, अपडेटेड बंपर और बेहतर टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा। गाड़ी में पहले वाला ही भरोसेमंद 2.2-लीटर डीजल इंजन होगा, जो केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम बजट में पुरानी स्कॉर्पियो का स्वैग चाहते हैं।
टाटा सफारी ईवी
टाटा मोटर्स साल 2026 की आखिरी छमाही में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी सफारी ईवी लॉन्च करेगी। इसमें 500 से 600 किमी की रेंज वाले दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। खास बात यह है कि यह भारी होने के बावजूद महज 7 सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ लेगी। इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और V2L चार्जिंग जैसे मॉडर्न फीचर्स होंगे और कीमत 28 से 35 लाख रुपये के आसपास होगी।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर 7-सीटर
टोयोटा अपनी हाइब्रिड एसयूवी हायराइडर का बड़ा वर्जन साल के अंत तक ला सकती है। हाल ही में इसे लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें तीसरी लाइन के लिए ज्यादा जगह और लंबा व्हीलबेस नजर आया है। यह गाड़ी अपने दमदार माइलेज वाले स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और AWD सिस्टम के साथ आएगी। इसकी संभावित कीमत 15 से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
निसान टेक्टॉन बेस्ड 7-सीटर
निसान भी अपनी अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी 'टेक्टॉन' का 7-सीटर सिबलिंग मॉडल लाने की तैयारी में है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल एंट्री 2027 तक हो सकती है। यह गाड़ी दिखने में काफी हद तक टेक्टॉन जैसी ही होगी लेकिन इसमें स्पेस ज्यादा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एसयूवी की कीमत 14 से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
(प्रतीकात्मक फोटो- महिंद्रा स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


