पैसा रखिए तैयार! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही हैं ये 5 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार; 500 km+ तक मिलेगा रेंज
भारतीय मार्केट अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसे देखते हुए कई दिग्गज कंपनियां जल्द ही बैटरी से चलने वाली शानदार 7-सीटर कारें और SUV मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं।

भारतीय मार्केट अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पहले बड़ी और 7-सीटर कारों को सिर्फ ज्यादा तेल पीने वाली गाड़ियां माना जाता था। वहीं, अब कार कंपनियां इस सोच को बदल रही हैं। भारत में बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई दिग्गज कंपनियां जल्द ही बैटरी से चलने वाली शानदार 7-सीटर कारें और SUV मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं। ये आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छी होंगी, बल्कि इनमें कमाल के फीचर्स और तगड़ी ड्राइविंग रेंज भी मिलेगी। आइए जानते हैं इन 5 अपकमिंग 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में।
मारुति सुजुकी YMC
मारुति सुजुकी अपनी पहली 3-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है। इसे 'YMC' कोडनेम दिया गया है। इसे 2026 के अंत तक दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। जबकि इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। यह कार 'HEARTECT-e' स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसमें ग्राहकों को 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी ऑप्शंस मिलेंगे, जो एक बार पूरा चार्ज करने पर करीब 500 किमी की बढ़िया रेंज देंगे।
टोयोटा YMC-बेस्ड MPV
मारुति सुजुकी के साथ पार्टनरशिप के तहत टोयोटा भी इसी प्लेटफॉर्म पर अपनी खुद की इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च करेगी। टोयोटा का यह मॉडल अंमैकेनिकल तौर पर बिल्कुल मारुति वाईएमसी जैसा ही होगा। हालांकि, इसका बाहरी लुक और डिजाइन एकदम अलग और नया होगा। इस गाड़ी में भी वही 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक मिलेंगे, जो 500 किमी की रेंज देने में सक्षम होंगे। इसके केबिन में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर्ड फ्रंट सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी खूबियां मिलेंगी।
एमजी हेक्टर हॉक EV
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास अपनी नई हेक्टर हॉक का फुल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी के 'ADAPT' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसकी लंबाई 4,745 मिमी और व्हीलबेस 2,810 मिमी होगा। इस कार में 56.7 kWh का बैटरी पैक और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो 136bhp की पावर जनरेट करेगी। यह कार सिंगल चार्ज पर 450 से 500 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज देगी।
टाटा सफारी ईवी
टाटा मोटर्स भारतीय सड़कों पर अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सफारी ईवी की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, जो कंपनी के नए 'Acti.ev+' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस कार में हैरियर ईवी वाले 65 kWh और 75 kWh के बड़े बैटरी पैक मिल सकते हैं, जो सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देंगे। इसके अलावा कार में टाटा की लेटेस्ट 'TiDAL' इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर तकनीक मिलेगी।
टाटा अविन्या 3-रो एसयूवी
टाटा मोटर्स अपने नए लग्जरी इलेक्ट्रिक ब्रांड 'अविन्या' के तहत एक बड़ी तीन-कतारों वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी तैयार कर रही है। यह कार टाटा की मौजूदा ईवी मॉडलों से बिल्कुल अलग होगी क्योंकि इसे चेरी-जेएलआर के 'फ्रीलैंडर ईवी' प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इस आलीशान एसयूवी में 65 kWh से लेकर 80 kWh क्षमता वाले बेहद पावरफुल बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका प्रोडक्शन टाटा के नए पानापक्कम प्लांट में किया जाएगा। इस प्रीमियम मॉडल के साल 2027 तक मार्केट में आने की उम्मीद है।



