हो जाइए तैयार! मार्केट में तहलका मचाने आ रही हैं टाटा की ये 4 नई धाकड़ SUV; जानिए कब होंगी लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टाटा मोटर्स अब हुंडई को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बन चुकी है। अब अपनी इस नंबर-2 की कुर्सी पर कब्जा जमाए रखने के लिए कंपनी 4 नई SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

these 4 powerful new tata suv are set to take the market by storm
टाटा अपकमिंग एसयूवी भारत

मार्केट में बड़ा उलटफेर करते हुए टाटा मोटर्स अब हुंडई को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता बन चुकी है। अब अपनी इस नंबर-2 की कुर्सी पर लंबे समय तक कब्जा जमाए रखने के लिए कंपनी एक-दो नहीं, बल्कि 4 नई शानदार SUV को मार्केट में उतारने की पूरी तैयारी कर रही है। ये आने वाली गाड़ियां पेट्रोल-डीजल से लेकर एडवांस्ड इलेक्ट्रिक ऑप्शंस में मिलेंगी। ये कारें अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग टाटा कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

टाटा सफारी EV

टाटा मोटर्स की यह पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकती है। इसका डिजाइन मौजूदा सफारी जैसा ही रहेगा, लेकिन बंद ग्रिल और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स जैसे EV-स्पेसिफिक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार के अंदर 12.3-इंच पैसेंजर स्क्रीन के साथ नया ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा। इसमें 65 kWh और 75 kWh के बड़े बैटरी पैक मिल सकते हैं। इनकी कीमत 20 से 35 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

टाटा अविन्या X

टाटा मोटर्स 'अविन्या X' के जरिए प्रीमियम लग्जरी EV सेगमेंट में कदम रखने जा रही है, जो साल 2027 में लॉन्च हो सकती है। करीब 5 मीटर लंबी इस SUV को 5, 6 और 7-सीटर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें डुअल-मोटर AWD सेटअप, 800V की ते चार्जिंग तकनीक और 500 किमी से ज्यादा की रेंज मिलेगी। कंपनी इसे बेचने के लिए एक नया और अलग प्रीमियम ब्रांड शोरूम नेटवर्क तैयार करेगी।

ऑल-न्यू टाटा नेक्सन

टाटा अपनी बेहद पॉपुलर SUV नेक्सन का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल 'गरुड़' कोडनेम के तहत डेवलप कर रही है। यह 2027 तक मार्केट में आएगा। यह नई कार अब Atlas आर्किटेक्चर पर बनेगी, जिससे बेहतर सेफ्टी और ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा। इसका डिजाइन पहले से काफी बॉक्सी, सीधा और स्पोर्टी होगा। इससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा हेडरूम मिलेगा। इसे पेट्रोल, डीजल और ट्विन-सिलेंडर iCNG ऑप्शन्स के साथ ही उतारा जाएगा।

ऑल-न्यू टाटा नेक्सॉन EV

नेक्स्ट-जनरेशन नेक्सन के साथ ही कंपनी इसका नया ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन Nexon.ev भी 2027 में लॉन्च करेगी। इसे टाटा के Acti.EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिसमें पहले से बड़े बैटरी पैक और ज्यादा रेंज मिलेगी। इसका इंटीरियर पूरी तरह नया होगा, जिसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल डैशबोर्ड और एडवांस्ड Level 2+ ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। नए डिजाइन की वजह से इसके अंदर का केबिन भी पहले से ज्यादा बड़ा और आरामदायक होगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़हो जाइए तैयार! मार्केट में तहलका मचाने आ रही हैं टाटा की ये 4 नई धाकड़ SUV