भारत से हमेशा के लिए इन 4 कारों ने बांधा अपना बोरिया-बिस्तर, अब कभी नहीं आएंगी नजर

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मर्सिडीज-बेंज ने FY2026 को नंबर-1 के पायदान पर खत्म किया है। कंपनी ने इस दौरान करीब 19,363 गाड़ियां बेचीं। इसी कामयाबी के बीच मर्सिडीज ने अपनी वेबसाइट से कई पॉपुलर मॉडल्स को हटाकर सबको चौंका दिया है।

भारत से हमेशा के लिए इन 4 कारों ने बांधा अपना बोरिया-बिस्तर, अब कभी नहीं आएंगी नजर

लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने FY2026 को नंबर-1 के पायदान पर खत्म किया है। कंपनी ने इस दौरान करीब 19,363 गाड़ियां बेचीं। यह पिछले साल के मुकाबले 2.3 पर्सेंट ज्यादा हैं। इसी कामयाबी के बीच मर्सिडीज ने अपनी वेबसाइट से कई पॉपुलर मॉडल्स को हटाकर सबको चौंका दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती सेडान A-क्लास और तीन इलेक्ट्रिक कारों (EQA, EQB, और EQE SUV) को बंद कर दिया है। कंपनी का फोकस अब छोटी या सस्ती लग्जरी कारों के बजाय महंगी और 'टॉप-एंड' कारों पर है। आइए जानते हैं भारत में बंद हुई मर्सिडीज के इन चार कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अब ये होगी सबसे सस्ती कार

मर्सिडीज ने अपनी एंट्री-लेवल सेडान 'A-क्लास' को अब भारतीय मार्केट से विदा कर दिया है। साल 2021 में आई यह कार उन लोगों की पहली पसंद थी जो पहली बार लग्जरी कार खरीदना चाहते थे। अब A-क्लास के जाने के बाद, पेट्रोल-डीजल सेगमेंट में मर्सिडीज की सबसे सस्ती कार 'GLA SUV' बन गई है। अच्छी बात यह है कि GLA भी उसी प्लेटफॉर्म और इंजन के साथ आती है जिस पर A-क्लास बनी थी। इसकी कीमत अब 51.80 लाख रुपये से शुरू होकर 55 लाख रुपये तक जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में भी बड़ा फेरबदल

मर्सिडीज ने अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक SUV 'EQA', 7-सीटर 'EQB' और प्रीमियम 'EQE SUV' को बंद करने का फैसला किया है। बता दें कि EQA 66 लाख रुपये के आसपास मिलती थी। वहीं, EQE SUV अपनी लग्जरी और 56-इंच के डैशबोर्ड के लिए जानी जाती थी। इन तीनों को हटाना कंपनी के नए पोर्टफोलियो रिफ्रेश का हिस्सा है। कंपनी अब पुराने मॉडल्स की जगह नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें लाने की तैयारी में है।

नई CLA EV की एंट्री

मर्सिडीज के इलेक्ट्रिक लाइनअप में अब सबसे बड़ा धमाका 24 अप्रैल को होने वाला है। इस दिन कंपनी अपनी नई 'CLA EV' लॉन्च करेगी। यह कार मर्सिडीज की नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी। इसकी बुकिंग 1.5 लाख रुपये में शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि CLA EV को एक नए 'EV-फर्स्ट' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जिससे इसकी एफिशिएंसी बहुत ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 792 किमी तक की रेंज देगी।

महंगी कारों पर मर्सिडीज का दांव

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मर्सिडीज के 'टॉप-एंड' गाड़ियों की मांग 16 पर्सेटं बढ़ी है। इनकी कीमत 1.25 करोड़ से ज्यादा है। जबकि सस्ती लग्जरी कारों की बिक्री में 18 पर्सेंट की गिरावट आई है। मर्सिडीज अब दूसरों से 'प्राइस वॉर' करने के बजाय उन ग्राहकों पर ध्यान दे रही है जो असली लग्जरी और बेहतरीन फीचर्स के लिए मोटी रकम खर्च करने को तैयार हैं। फिलहाल कंपनी की कुल बिक्री में इन महंगी कारों का हिस्सा करीब 25 पर्सेंच हो चुका है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।