Hindi Newsऑटो न्यूज़These 4 Maruti CNG Cars Sold More Than Petrol Models In FY25
माइलेज का कमाल... इन 4 कारों का पेट्रोल मॉडल छोड़ CNG खरीदने टूटे ग्राहक, 34Km तक देती हैं माइलेज

माइलेज का कमाल... इन 4 कारों का पेट्रोल मॉडल छोड़ CNG खरीदने टूटे ग्राहक, 34Km तक देती हैं माइलेज

संक्षेप: मारुति सुजुकी इंडिया देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 17 मॉडल हैं। इतना ही नहीं, इनमें से 14 कारों को CNG में भी खरीद सकते हैं। हालांकि, आपको कंपनी की कुछ CNG कारों की सेल्स के आंकड़े चौंका सकते हैं।

Wed, 2 July 2025 04:02 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

मारुति सुजुकी इंडिया देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कुल 17 मॉडल हैं। इतना ही नहीं, इनमें से 14 कारों को CNG में भी खरीद सकते हैं। हालांकि, आपको कंपनी की कुछ CNG कारों की सेल्स के आंकड़े चौंका सकते हैं। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2025 में मारुति की 4 चार ऐसी रहीं जिनके पेट्रोल मॉडल से ज्यादा CNG वैरिएंट की डिमांड रही। यानी लोगों के इन कारों के CNG वैरिएंट ज्यादा पसंद आ रहे हैं। इन कारों की लिस्ट में मारुति की पॉपुलर 7-सीटर अर्टिगा MPV, नंबर-1 वैगनआर, डिजायर सेडान और 6-सीटर XL6 शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन सभी के सेल्स में इनके माइलेज का बड़ा हाथ है। अर्टिगा के CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। वहीं, वैगनआर CNG का माइलेज 34.05 km/kg, डिजायर CNG का माइलेज 33.73 km/kg और XL6 CNG का माइलेज 26.32 km/kg तक है। चलिए आपको इनके सेल्स फिगर दिखाते हैं।

पेट्रोल से ज्यादा CNG में बिकने वाली मारुति कार
मॉडलCNGपेट्रोलटोटल
अर्टिगा129,92061,052190,972
वैगनआर102,12896,323198,451
डिजायर89,01576,006165,021
XL619,87917,23237,111
टोटल340,942250,613591,555

फाइनेंशियल ईयर 2025 में मारुति की पेट्रोल से ज्यादा CNG वैरिएंट बिकने वाले मॉडल की सेल्स की बात करें तो अर्टिगा के CNG वैरिएंट की 129,920 यूनिट और पेट्रोल वैरिएंट की 61,052 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 190,972 यूनिट बिकीं। वैगनआर के CNG वैरिएंट की 102,128 यूनिट और पेट्रोल वैरिएंट की 96,323 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 198,451 यूनिट बिकीं। डिजायर के CNG वैरिएंट की 89,015 यूनिट और पेट्रोल वैरिएंट की 76,006 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 165,021 यूनिट बिकीं। XL6 के CNG वैरिएंट की 19,879 यूनिट और पेट्रोल वैरिएंट की 17,232 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 37,111 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:सरकार का बड़ा फैसला, मोटरसाइकिल टैक्सी में यूज कर पाएंगे प्राइवेट टू-व्हीलर

वैगनआर मारुति की नंबर-1 कार
मारुति सुजुकी इंडिया की फाइनेंशियल 2025 (1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025) सेल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं। FY25 में वैनगआर की 1,98,451 यूनिट, अर्टिगा की 1,90,972 यूनिट, ब्रेजा की 1,89,163 यूनिट, स्विफ्ट की 1,79,641 यूनिट, बलेनो की 1,67,161 यूनिट, फ्रोंक्स की 1,66,216 यूनिट, डिजायर की 1,65,021 यूनिट, ईको की 1,35,672 यूनिट, ग्रैंड विटारा की 1,23,946 यूनिट, ऑल्टो की 1,02,232 यूनिट, XL6 की 37,111 यूनिट, सेलेरियो की 33,025 यूनिट, इग्निस की 27,438 यूनिट और जिम्नी की 8,740 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और 622Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू

वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपए है।

यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर K-सीरीज डुअलजेट डुअल VVT इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS ट्रिम) है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।