किआ का धमाका! 400km रेंज वाली EV से लेकर हाइब्रिड सेल्टोस तक, जल्द आ रही हैं ये 4 धाकड़ SUV

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ ने साल 2026 की शुरुआत अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी 'सेल्टोस' के नए जनरेशन मॉडल के साथ की है। अब मार्केट के बदलते मिजाज को देखते हुए कंपनी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव खेलने जा रही है।

किआ का धमाका! 400km रेंज वाली EV से लेकर हाइब्रिड सेल्टोस तक, जल्द आ रही हैं ये 4 धाकड़ SUV

दिग्गज कार निर्माता किआ ने साल 2026 की शुरुआत अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी 'सेल्टोस' के नए जनरेशन मॉडल के साथ की है। लेकिन किआ यहीं रुकने वाली नहीं है। मार्केट के बदलते मिजाज को देखते हुए कंपनी अब इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव खेलने जा रही है। आने वाले कुछ महीनों में किआ अपनी चार नई एसयूवी भारतीय सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। यह न सिर्फ चलाने में मजेदार होंगी, बल्कि माइलेज और स्टाइल के मामले में भी सबको पीछे छोड़ देंगी। आइए जानते हैं कंपनी की ऐसी ही 4 मोस्ट-अवेटेड एसयूवी के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

किआ साइरोस ईवी

किआ पिछले साल लॉन्च हुई 'साइरोस' का अब इलेक्ट्रिक अवतार लाने जा रही है। उम्मीद है कि 2026 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून तक यह मार्केट में आ जाएगी। इसका डिजाइन काफी हद तक पेट्रोल वर्जन जैसा ही होगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक होने के नाते इसमें बंद ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर और खास ईवी वाले अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। यह एसयूवी दो बैटरी ऑप्शंस, 42 kWh और 49 kWh के साथ आ सकती है। यह फुल चार्ज होने पर 400 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी।

किआ सोरेंटो

किआ अपनी ग्लोबल हिट 'सोरेंटो' को भारत ला रही है। इसमें किआ का सिग्नेचर 'टाइगर फेस' ग्रिल और 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलेंगे जो इसे बेहद मस्कुलर लुक देते हैं। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा, जो 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा। अंदर से यह कार किसी लग्जरी लाउंज जैसी होगी जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स की भरमार होगी। किआ इसे 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकती है।

किआ सेल्टोस GTX+ और X Line (O)

फेस्टिव सीजन यानी दिवाली के आसपास किआ अपनी नई सेल्टोस के दो नए टॉप-एंड वैरिएंट्स पेश कर सकती है। इन वैरिएंट्स का नाम GTX+ और X Line (O) हो सकता है। कंपनी इनमें 'लेवल 2 ADAS' के कुछ एडवांस फीचर्स भी जोड़ सकती है ताकि ड्राइविंग और भी सुरक्षित हो सके। ये दोनों ही वैरिएंट्स 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होंगे।

किआ सेल्टोस हाइब्रिड

अगर आप सेल्टोस के दीवाने हैं और बेहतरीन माइलेज चाहते हैं तो सेल्टोस हाइब्रिड आपके लिए ही है। हालांकि, इसके लिए आपको 2027 की पहली छमाही तक का इंतजार करना पड़ सकता है। यह वही हाइब्रिड सिस्टम इस्तेमाल करेगी जो सोरेंटो में देखा जाएगा। पहले यह टेक्नोलॉजी हुंडई की नई क्रेटा में आएगी और उसके तुरंत बाद किआ इसे सेल्टोस में पेश करेगी। हाइब्रिड इंजन लगने के बाद सेल्टोस का माइलेज काफी बढ़ जाएगा। यह उन लोगों के लिए बेस्ट होगी जो इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट नहीं होना चाहते लेकिन पेट्रोल का खर्चा कम करना चाहते हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।