बजट रख लीजिए तैयार, मार्केट में दनादन एंट्री करने जा रही ये 4 धांसू सब-कॉम्पैक्ट SUV; जानिए कब होगी लॉन्च
भारत में सब-कॉम्पैक्ट SUV का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यह सेगमेंट कार कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले सेगमेंट में से एक है। ग्राहकों के पास इस सेगमेंट के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं।

भारत में सब-4 मीटर यानी सब-कॉम्पैक्ट SUV का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यह सेगमेंट कार कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले सेगमेंट में से एक है। आज के समय में ग्राहकों के पास चुनने के लिए कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि मार्केट में कुछ नई गाड़ियां इस रेस में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। वहीं, इस सेगमेंट पर राज करने वाली पुरानी और पॉपुलर गाड़ियां अगले 3-4 सालों में बिल्कुल नए रंग-रूप में दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 धांसू एसयूवी के बारे में जो पूरी तरह बदलने जा रही हैं।
न्यू-जेनरेशन किआ सोनेट
किआ अपनी पॉपुलर SUV सोनेट का नया मॉडल लाने की तैयारी में जुट गई है। इस नई कार की टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। इसे साल 2027 के आखिरी महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि नई सोनेट का लुक कंपनी की बड़ी SUV 'सेल्टोस' से प्रेरित होगा। इसमें एक बड़ी ग्रिल और नए स्टाइल की हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी। गाड़ी के अंदर पहले से बड़ा टचस्क्रीन और कई नए फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.37 - 14.55 लाख
Mahindra XUV 7XO
₹ 13.66 - 24.92 लाख
Mahindra XUV900
₹ 25 लाख से शुरू
Jeep Sub-4m SUV
₹ 10 लाख से शुरू
Mahindra Scorpio N Facelift
₹ 13.8 - 24.8 लाख
न्यू-जेनरेशन टाटा नेक्सन
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक टाटा नेक्सॉन भी साल 2027 में बिल्कुल नए अवतार में सामने आएगी। इस नए मॉडल को मौजूदा प्लेटफॉर्म के एक बेहद एडवांस वर्जन पर तैयार किया जाएगा। नई नेक्सन में टाटा की बिल्कुल नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी जो इसे पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लुक देगी। इसके इंटीरियर को भी नई टेक्नोलॉजी और ढेर सारे एडवांस फीचर्स के साथ अपग्रेड किया जाएगा।
न्यू-जेनरेशन महिंद्रा XUV 3XO
महिंद्रा की अगली जेनरेशन वाली XUV 3XO कंपनी के 'विजन एक्स' कॉन्सेप्ट कार पर बेस्ड होगी। इसे पिछले साल भारत मोबिलिटी शो में दिखाया गया था। यह नई एसयूवी महिंद्रा के बिल्कुल नए 'NU_IQ' प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि इस पर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियां भी आसानी से बनाई जा सकती हैं। नई जेनरेशन वाली XUV 3XO के साल 2027 या उसके बाद सड़कों पर उतरने की उम्मीद है।
न्यू-जेनरेशन मारुति ब्रेजा
मारुति सुजुकी की सब-कॉम्पैक्ट SUV ब्रेजा का नया मॉडल साल 2026 तक मार्केट में आ सकता है। इस ऑल-न्यू ब्रेजा में डिजाइन, फीचर्स और सबसे बढ़कर इसके इंजन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई ब्रेजा में मारुति सुजुकी का खुद का डेवलप किया हुआ 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' इंजन दिया जा सकता है। यह वही टेक्नोलॉजी है जो साल 2027 में आने वाली नई फ्रोंक्स में पहली बार देखने को मिलेगी। इस हाइब्रिड इंजन के आने से नई ब्रेजा का माइलेज बेहद शानदार हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


