हुंडई की इन 4 कारों का हो रहा बेसब्री से इंतजार! इनमें नई क्रेटा भी शामिल; जानिए कब होंगी लॉन्च
भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के हुंडई (Hyundai) बड़ा दांव खेलने जा रही है। बता दें कि कंपनी अगले साल के अंत तक 4 नई शानदार एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के हुंडई (Hyundai) बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी ने मार्च 2030 तक 26 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इनमें 7 बिल्कुल नए नाम शामिल होंगे। इसी कड़ी में हुंडई अगले साल के अंत तक भारतीय मार्केट में 4 नई शानदार एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से तीन बिल्कुल नए मॉडल होंगे, जो ग्राहकों को हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और एडवांस्ड फीचर्स का यूनीक अनुभव देंगे। आइए जानते हैं इन 4 अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।
हुंडई बेयॉन
हुंडई अपनी इस ग्लोबल एसयूवी के सेकंड-जनरेशन मॉडल को भारतीय मार्केट की जरूरतों के हिसाब से तैयार कर रही है। इसे क्रेटा के नीचे पोजीशन किया जाएगा। इस कार के साथ हुंडई भारत में अपना नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन पेश करेगी। कार की शुरुआती कीमत को कम रखने के लिए कंपनी इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Hyundai Staria
₹ 55 - 65 लाख
Hyundai Palisade
₹ 50 - 60 लाख
Hyundai Nexo
₹ 65 लाख से शुरू
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
Hyundai Bayon
₹ 8 - 14 लाख
हुंडई HE1i
हुंडई एक नई माइक्रो-इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है जिसका कोडनेम 'HE1i' है। यह सीधे तौर पर टाटा पंच ईवी को चुनौती देगी। कंपनी इसमें एक्साइड एनर्जी से लिए गए एलएफपी (LFP) सेल्स वाले दो बैटरी पैक ऑप्शन दे सकती है। प्रॉपर स्कॉयरिश एसयूवी लुक, फ्लश डोर हैंडल्स और पैरामीट्रिक पिक्सेल लाइट सिग्नेचर के साथ आने वाली इस इलेक्ट्रिक कार को 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
न्यू-जनरेशन हुंडई क्रेटा
हुंडई की सबसे पॉपुलर एसयूवी क्रेटा अब बिल्कुल नए और बड़े अवतार में आने वाली है। इसका डिजाइन पहले से काफी आक्रामक और फ्यूचरिस्टिक होगा। यह कार पूरी तरह से नए 'K3' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो केबिन के अंदर पहले से ज्यादा स्पेस देने के साथ-साथ भविष्य में हाइब्रिड सिस्टम को भी आसानी से सपोर्ट करेगी। हुंडई अपनी इस नेक्स्ट-जनरेशन क्रेटा को साल 2027 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।
हुंडई Ni1i
कोडनेम 'Ni1i' वाली यह एसयूवी हुंडई की अपकमिंग 3-रो 7-सीटर कार होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रीमियम एसयूवी हुंडई की लग्जरी कार टक्सन के लॉन्ग-व्हीलबेस प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इससे इसमें ग्राहकों को बेहतरीन कम्फर्ट और ज्यादा स्पेस मिलेगा। यह कार 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड एक दमदार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी। हुंडई की इस बड़ी हाइब्रिड एसयूवी को साल 2027 के अंत तक मार्केट में उतारा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


